डिप्रेशन और यौन शोषण पर खुलासे के बाद आमिर के बेटी इरा ने शेयर किया एक और वीडियो, कहीं ये बातें

डिप्रेशन और यौन शोषण के खुलासे के बाद आमिर के बेटी इरा ने शेयर किया एक और वीडियो, इस बार कहीं ये बातें

नई दिल्ली। एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों चर्चा में हैं। अक्टूबर में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर खुद के डिप्रेशन में होने की जानकारी दी थी। इसके बाद भी वो लगातार इस पर बात कर रही हैं। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ भी हो रही है। हाल ही में उन्होंने एक लंबा वीडियो शेयर किया था, जिसमें अपने डिप्रेशन के बारे में बात की थी। साथ ही इरा ने अपनी मां रीना और पिता आमिर खान के तलाक, अपने साथ हुए यौन शोषण और टीबी से जूझने को लेकर भी बताया था। इरा ने अब एक और वीडियो शेयर किया है।

Recommended Video

    Aamir Khan की बेटी Ira Khan का बड़ा खुलासा, 14 साल की उम्र में हुआ था यौन उत्पीड़न | वनइंडिया हिंदी
    मुझे लोगों की सलाह नहीं चाहिए: इरा

    मुझे लोगों की सलाह नहीं चाहिए: इरा

    इरा ने सोशल मीडिया पर जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रही है कि काफी कमेंट उनके डिप्रेशन को लेकर किए गए हैं लेकिन उनको इस बात की फिक्र नहीं है कि लोग क्या बोलते हैं। साथ ही उन्हें डिप्रेशन से निकलने के लिए लोगों की सलाह भी नहीं चाहिए। तीन मिनट के अपने वीडियो में उन्होंने हौंसला बढ़ाने वाले कमेंट को लेकर शुक्रिया भी कहा है।

    मैं डॉक्टर की सलाह ले रही हूं

    मैं डॉक्टर की सलाह ले रही हूं

    इरा का कहना है कि उन्हें अपनी मानसिक अवस्था के लिए सलाह की जरूरत नहीं है। वह खुद को संभालने के लिए डॉक्टर से सलाह ले रही हैं और एक सपोर्ट सिस्टम उनके पास है। उन्होंने कहा कि जब आप कुछ कहते हैं तो उसके बाद लोग ऐसी चीजें कहते हैं जो कोई मतलब नहीं रखती हैं क्योंकि उन्हें पता ही नहीं होता है। ऐसे में लोगों की बातों को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होना चाहिए।

    मैं सभी कमेंट पढ़ती हूं

    मैं सभी कमेंट पढ़ती हूं

    इरा ने ये भी कहा है कि वो पोस्ट पर आए सभी कमेंट पढ़ती हैं और इस पोस्ट पर भी पढ़ेंगी। इरा ने कहा कि आप मुझे बता सकते हैं कि आप किस बात से सहमत हैं, आप किस बात से असहमत हैं। जब तक आप किसी को चोट पहुंचाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं, तब तक असुविधाजनक सवाल पूछा जाना भी बुरा नहीं है।

    डिप्रेशन की वजह का नहीं है जवाब

    डिप्रेशन की वजह का नहीं है जवाब

    इरा ने तीन पहले जो वीडियो शेयर किया था, उसमें वो कह रही है कि उनसे लगातार सवाल किया जा रहा है कि आखिर वो डिप्रेशन में क्यों चली गईं। इरा कहती हैं कि चार साल से इससे जूझ रही हूं लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं है। मैं नहीं बता सकती कि कैसे में डिप्रेशन में आई और क्यों खुद को नहीं संभाल पाई। वो कहती हैं कि मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को डिप्रेशन को लेकर क्या बताऊंगी, इसी सवाल के चलते मैं उनसे बात नहीं कर पाई।

    मां- पापा के तलाक का डिप्रेशन से ताल्लुक नहीं

    मां- पापा के तलाक का डिप्रेशन से ताल्लुक नहीं

    इरा ने ये भी पिछले वीडियो में कहा था कि जब पापा और मम्मी का तलाक हुआ तो मैं छोटी थी लेकिन उसको लेकर मुझे कोई बहुत बड़ा सदमा नहीं पहुंचा। उसको लेकर मैं कभी परेशान नहीं रही और मेरे मां-बाप अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे तो कभी लगा ही नहीं कि मेरा परिवार कोई बिखरा हुआ परिवार है। उनका तलाक मेरे डिप्रेशन की वजह नहीं है।

    काजोल ने क्यों कहा- करवाचौथ के भरोसे ना रहें पति, खास सलाह के साथ की पोस्ट तो कई तो लग गया बुरा

    टीबी और यौन शोषण को लेकर भी बोलीं थी इरा खान

    टीबी और यौन शोषण को लेकर भी बोलीं थी इरा खान

    इरा ने बताया था कि जब वो 6 साल की थी तब मुझे टीबी हुआ और 14 साल की उम्र में यौन शोषण का सामना करना पड़ा। इरा कहती हैं, टीबी मेरे लिए इतनी बड़ी परेशानी नहीं थी कि मैं डिप्रेशन में चली जाऊं। जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था और मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया। फिर भी मैं कहूंगी कि ये मेरी दिमागी परेशानी की कोई वजह नहीं थी। मुझे समझ आ रहा है कि यो भी कोई इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं। इसके बावजूद सब हुआ तो मैं क्या बताऊं कि क्यों हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+