आमिर खान ने ट्वीट कर सब से मांगी माफी
नई दिल्ली। जैन समाज का सबसे महत्वपूर्ण दशलक्षण पर्व के तहत आने वाले लक्षण उत्तम क्षमावाणी पर्व मंगलवार को भक्तिभाव से मनाया गया। इस मौके पर क्षमा ग्रहण करने का चलन है। ऐसी मान्यता है कि इस लक्षण में क्षमा ग्रहण करने से अगले जन्म में भी सुख मिलता है। इसी मौके पर बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान ने भी माफी मांगी है।

उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्वीटर पर लिखा कि ''मेरे द्वारा आपका मन कभी भी दुखा हो तो मैं हाथ जोड़ क्षमा मांगता हूं।'' आपको बता दें कि देश में असहिष्णुता पर आमिर खान ने बयान दिया था। उनके बयान से देश के करोड़ों लोगों को तकलीफ पहुंची थी।
हालांकि आमिर खान ने क्षमावाणी पर्व पर ट्वीटर के जरिए जो माफी मांगी है उसमें असहिष्णुता का कहीं कोई जिक्र नहीं है। लेकिन हाल ही में आमिर असहिष्णुता को लेकर ही विवादों में रहे थे। इस विवाद के बाद आमिर खान को अतुल्य भारत के ब्रांड एबेंसडर से हटा दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications