आमिर-किरण के तलाक पर करीबी दोस्त का खुलासा, कहा- बहुत समझाया था दोनों को, लेकिन...

अमीन हाजी ने आमिर और किरण की रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

नई दिल्ली: 15 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने शनिवार को तलाक का ऐलान कर पूरे बॉलीवुड को चौंका दिया। 2001 में आई फिल्म 'लगान' के सेट पर किरण और आमिर खान की पहली मुलाकात हुई थी, जिसके बाद 2005 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शनिवार को आमिर और किरण ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि वो दोनों आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं। इस खबर को सुनकर आमिर खान के फैंस सहित उनके करीबी दोस्त अमीन हाजी भी हैरान हैं। अमीन हाजी ने आमिर और किरण की रिलेशनशिप को लेकर अब एक बड़ा खुलासा किया है।

'परिवार को इस बारे में काफी पहले से मालूम था'

'परिवार को इस बारे में काफी पहले से मालूम था'

'न्यूज 18' की खबर के मुताबिक, आमिर खान और किरण राव के फैसले पर अमीन हाजी ने बताया, 'मेरे परिवार को इस बारे में काफी पहले से मालूम था, लेकिन दोनों आज एक-दूसरे से अलग होने का ऐलान करेंगे, ये बात सिर्फ आमिर खान और किरण ही जानते थे। मेरे लिए ये एक बहुत बड़ा सदमा है। हमारी बात हुई तो पता चला कि आमिर और किरण अपने बेटे आजाद के साथ कारगिल में हैं। बल्कि, किरण ने तो आज सुबह ही तीनों की एक फोटो भी मुझे भेजी थी। मैंने वो फोटो अपने परिवार को दिखाई और उनसे बताया कि वो लोग अभी भी साथ हैं, बस उनका मैरिटल स्टेटस बदला है।'

Recommended Video

    Aamir Khan-Kiran Rao Divorce: इस वजह से टूटा Aamir-Kiran का 15 साल पुराना रिश्ता | वनइंडिया हिंदी
    तलाक की खबर से भावुक हुए अमीन हाजी

    तलाक की खबर से भावुक हुए अमीन हाजी

    आमिर और किरण के तलाक की खबर से भावुक हुए अमीन हाजी ने कहा, 'हम लोगों ने उनसे बात करने की कोशिश भी की, कि अगर चीजों को सुलझाया जा सकता है तो वो एक बार फिर से सोच लें। जब मेरी शादी हुई तो आमिर मेरे बेस्ट मैन थे और जब उनकी किरण से शादी हुई तो मैं उनका बेस्ट मैन था, तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये हम लोगों के लिए कितना बड़ा सदमा है।'

    'काश मैं दोनों को अलग होने से रोक पाता'

    'काश मैं दोनों को अलग होने से रोक पाता'

    दोनों की रिलेशनशिप पर बात करते हुए अमीन हाजी ने आगे कहा, 'हम लोग साथ बैठे और इस बारे में काफी चर्चा भी की, लेकिन जैसा कि मैंने बताया कि आमिर और किरण तब तक कोई बड़ा फैसला नहीं लेते, जब तक कि वो उसपर पूरी तरह से सोच विचार ना कर लें। मैं उनसे ये तो नहीं कह सकता था कि आप दोनों ऐसा नहीं कर सकते, लेकिन काश मैं ऐसा कर पाता और आमिर-किरण को अलग होने से रोक पाता। फिर भी, मैं उन दोनों का और उनके फैसले का सम्मान करता हूं।'

    'इस खबर से मेरा दिल टूट गया है'

    'इस खबर से मेरा दिल टूट गया है'

    फिल्म 'लगान' में आमिर खान के साथ काम कर चुके अमीन हाजी ने बताया, 'मैं इस बात को अच्छी तरह जानता हूं कि यह फैसला उन दोनों के लिए भी एक बहुत बड़ा झटका है। सच कहूं तो इस खबर से मेरा दिल टूट गया है, लगता है कि जैसे मैं हार गया हूं और ये बात मैंने अपनी पत्नी को भी बताई। कभी-कभी ऐसा होता है कि दो अच्छे लोग साथ रहने के लिए नहीं बने होते।'

    'टीम के तौर पर दोनों का कोई जवाब नहीं'

    'टीम के तौर पर दोनों का कोई जवाब नहीं'

    अमीन हाजी ने आगे कहा, 'आमिर खान और किरण राव दोनों काफी समझदार और सुलझे हुए इंसान हैं। एक टीम के तौर पर दोनों का कोई जवाब नहीं है और उन्होंने साथ मिलकर चाहे प्रोफेशनली हो, या फिर पर्सनली, कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। हमें उनका सम्मान करना चाहिए...उन्हें प्यार करना चाहिए...और बिना कोई सवाल उठाए दोनों के फैसले को स्वीकार भी करना चाहिए। मैं तो बस यही दुआ करता हूं कि वो दोनों खुश रहें और एक-दूसरे के साथ बने रहें।'

    कौन हैं अमीन हाजी?

    कौन हैं अमीन हाजी?

    आपको बता दें कि अमीन हाजी, आमिर खान और किरण राव के करीबी दोस्तों में शामिल हैं। आमिर खान से अमीन हाजी का साथ भी काफी पुराना है। 1993 में आई फिल्म 'पहला नशा' में अमीन हाजी ने आमिर खान के साथ पहली बार काम किया। इसके बाद अमीन हाजी फिल्म गुलाम, लगान और मंगल पांडे में भी आमिर खान के साथ नजर आए। लगान फिल्म में अमीन हाजी ने 'बाघा' का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया।

    किरण के लिए ही रीना को आमिर ने दिया था तलाक?

    किरण के लिए ही रीना को आमिर ने दिया था तलाक?

    किरण राव आमिर खान की दूसरी पत्नी हैं और उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि आमिर खान ने किरण के लिए ही अपनी पहली पत्नी रीना को तलाक दिया था। किरण की बहन अदिति राव हैदरी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। आमिर खान और किरण ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें पीपली लाइव, डेली बेली, तलाश, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी फिल्में शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+