आमिर खान की बेटी इरा ने अपने डिप्रेशन को लेकर शेयर किया वीडियो, मां-पापा के तलाक पर कही बड़ी बात
आमिर खान की बेटी इरा ने अपने डिप्रेशन को लेकर शेयर किया वीडियो, मां-पापा के तलाक पर कही बड़ी बात
नई दिल्ली। एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान हाल ही में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर खुद के डिप्रेशन को लेकर बात की थी। जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई। उन्होंने एक और वीडियो शेयर कर अपने डिप्रेशन के बारे में बात की है। इरा ने इसमें अपनी मां रीना और आमिर खान के तलाक को लेकर बोला है तो अपने साथ हुए यौन शोषण की भी बात की है।

डिप्रेशन में क्यों? मेरे पास इसका जवाब नहीं
इरा ने सोशल मीडिया पर जो नया वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कह रही है कि उनसे लगातार सवाल किया जा रहा है कि आखिर वो डिप्रेशन में क्यों चली गईं। इरा कहती हैं कि चार साल से इससे जूझ रही हूं लेकिन मेरे पास कोई जवाब नहीं है। मैं नहीं बता सकती कि कैसे में डिप्रेशन में आई और क्यों खुद को नहीं संभाल पाई। वो कहती हैं कि मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को डिप्रेशन को लेकर क्या बताऊंगी, इसी सवाल के चलते मैं उनसे बात नहीं कर पाई।

पापा- मम्मी के तलाक का मेरे डिप्रेशन से ताल्लुक नहीं
इरा ने जब अपने डिप्रेशन के बारे में शेयर किया तो कंगना रनौत ने आमिर और रीना की तलाक को इसकी वजह बता दिया। इसका भी इरा ने जवाब दिया है। इरा ने कहा है कि जब पापा और मम्मी का तलाक हुआ तो मैं छोटी थी लेकिन उसको लेकर मुझे कोई बहुत बड़ा सदमा नहीं पहुंचा। उसको लेकर मैं कभी परेशान नहीं रही और मेरे मां-बाप अभी भी बहुत अच्छे दोस्त हैं। मुझे तो कभी लगा ही नहीं कि मेरा परिवार कोई बिखरा हुआ परिवार है।

मां और पापा हमेशा मेरे साथ
इरा का कहना है कि चार पहले मुझे डिप्रेशन की दिक्कत शुरू हुई। मुझे बात-बात पर रोना आता था लेकिन इसकी कोई वजह नहीं थी। मैं इसे समझने की कोशिश कर रही हूं लेकिन कोई जवाब नहीं ह। इरा ने कहा कि मेरी जिंदगी सहूलियत भरी रही है। पैसों को लेकर मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई। मेरे मम्मी-पापा ने कभी मेरे ऊपर किसी चीज का कोई दवाब नहीं दिया। मम्मी-पापा के पास जाकर उनसे बात करने का ऑप्शन मेरे पास हमेशा रहा है लेकिन फिर भी मुझे ये हुआ।

टीबी और यौन शोषण को लेकर भी बोलीं इरा
इरा ने बताया कि जब मैं 6 साल की थी तब मुझे टीबी हुआ और 14 साल की उम्र में मुझे यौन शोषण का सामना करना पड़ा। इरा कहती हैं, टीबी मेरे लिए इतनी बड़ी परेशानी नहीं थी कि मैं डिप्रेशन में चली जाऊं। जब मैं 14 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ था और मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया। फिर भी मैं कहूंगी कि ये मेरी दिमागी परेशानी की कोई वजह नहीं थी। मुझे समझ आ रहा है कि यो भी कोई इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं। इसके बावजूद सब हुआ तो मैं क्या बताऊं कि क्यों हुआ।
-
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications