Budget 2023: वित्त मंत्री का अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण, 2020 में बनाया था सबसे बड़ी स्पीच देने का रिकॉर्ड
संसद में निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री रहते हुए लगातार 5वीं बार बजट पेश किया है। ऐसे में इस बार उन्होंने अपने कार्यकाल का सबसे छोटा भाषण दिया है।

Aam Budget 2023 Budget Speech: आम बजट 2023 पेश हो चुका है। इस बार आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए नई कर व्यवस्था में 7 लाख तक की आय टैक्स फ्री कर दी है। जो छूट पहले 5 लाख तक थी, वो अब बढ़ाकर 7 साल कर दी गई है। बतौर वित्त मंत्री रहते हुए संसद में निर्मला सीतारमण ने लगातार 5वीं बार बजट पेश किया है। ऐसे में इस बार उन्होंने अपने कार्यकाल का सबसे छोटा भाषण दिया है, हालांकि निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2020 में सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया था।
साल 2019 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सबसे लंबा बजट भाषण देने का अपना ही रिकॉर्ड 2020 में तोड़ दिया था। उन्होंने बजट 2020-21 पेश करते हुए दो घंटे 42 मिनट तक बोला था। 2019 में वित्त मंत्री ने 2019-2020 के लिए अपना पहला बजट पेश किया था, जब उन्होंने दो घंटे 17 मिनट तक भाषण दिया था। पिछले साल बजट 2022 में सीतारमण कुल डेढ़ घंटे ही बोली थीं। यह उनका अब तक का सबसे छोटा बजट संबोधन था। अब उन्होंने 5वां बजट (2023) पेश किया, जिसमें बुधवार को उन्होंने 1 घंटा 27 मिनट की बजट स्पीच दी।

जानिए वित्त मंत्री की बजट भाषण की अवधि
- 2023: 1 घंटा 27 मिनट
- 2022: 1 घंटा 30 मिनट
- 2021: 1 घंटा 50 मिनट
- 2020: 2 घंटे 42 मिनट
- 2019: 2 घंटे 17 मिनट
जसवंत सिंह का तोड़ा था रिकॉर्ड
आपको बता दें कि साल 2019 के बजट भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 17 मिनट का भाषण पढ़कर पूर्व वित्त मंत्री जसवंत सिंह के सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड तोड़ा था। मालूम हो कि जसवंत सिंह ने साल 2003 में 2 घंटे 13 मिनट तक बजट स्पीच देकर रिकॉर्ड बनाया था।
इस साल बजट भाषण सबसे छोटा
बीते दो सालों से निर्मला सीतारमण का बजट भाषण दो घंटे से भी कम समय का रहा है। पिछले साल यानी 2022 में 1 घंटे 30 मिनट और उससे पहले वर्ष 2021 में उन्होंने 1 घंटा 50 मिनट में बजट पेश कर किया। इस तरह इस साल उन्होंने अपने कार्यकाल का सबसे छोटा भाषण 1 घंटे 27 मिनट का बजट भाषण दिया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications