फिर टूटेगी आप, सांसदों ने संजय सिंह पर लगाया पार्टी को बर्बाद करने का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में भीतर की फूट खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले योगेंद्र यादव प्रशांत भूषण तो अब पार्टी के चार सांसदों में से तीन सांसद पार्टी के नीतियों से खफा है। भगवंत मान को छोड़कर बाकी के तीनों सासंद संजय सिंह से बेहद खफा हैं।

पंजाब से आप के चारों सांसदों में से फतेहगढ़ से आप सासंद हरिंदर सिंह खालसा ने पत्र लिखकर पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और संयोजक सुच्चा सिंह के कार्यकलाप पर सवाल उठाये हैं। हरिंदर सिंह ने संजय सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि वह पंजाब के लोगों के साथ धोखा नहीं होने देंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

वहीं बताया जा रहा है कि इन तीनों सांसदों ने एक बैठक भी की है, कयास लगाये जा रहे हैं कि अगर पार्टी में उनकी राय नहीं ली जाती तो वह बगावत भी कर सकते हैं। वहीं इन सब के बीच अरविंद केजरीवाल ने चारो सांसदों से उनके पिछले 1 साल के कामकाज का ब्योरा मांगा है।

उधर पार्टी के नेता संजय सिंह ने ऐसी किसी भी बगावती सुर उठने की बात से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर विरोध की आजादी है लोग अपना मत रख सकते हैं।

हरिंदर सिंह ने यह पत्र 6 जुलाई को लिखा है। उनके साथ ही बाकी के अन्य दोनों सांसदों ने शिकायत की है कि पंजबा से जुड़े फैसलों में उनकी राय नहीं ली जाती है। यही नहीं सांसदों ने आने वाले समय में बड़ी खबर आने की भी बात कही है।

गौरतलब है कि पार्टी के चारों सांसद पंजाब से हैं। संगरूर से भगवंत मान, पटियाला से डा. धर्मवीर गांधी, फरीदकोट से प्रोफेसर साधु सिंह और फतेहगढ़ से हरिंदर सिंह खालसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+