Uttarakhand Assembly Polls: उत्तराखंड में AAP की एंट्री, लड़ेगी साल 2022 का विधानसभा चुनाव
नई दिल्ली। Uttarakhand Assembly Polls. दिल्ली की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी( Aam Aadmi Party) ने उत्तराखंड के चुनावी अखाड़े में उतरने की तैयारी कर ली है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जब शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे तो सियासी गलियारे में खलबली मच गई। देर शाम मनीष सिसोदिया ने इसकी घोषणा भी कर दी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी साल 2022 में होने वाली उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता उम्मीद लगाए बैठी है। वो कांग्रेस-बीजेपी दोनों से परेशान हो चुकी है। अब लोगों को बदलाव की तलाश है। आम आदमी पार्टी लोगों के लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने आज हरिद्वार में गंगा घाट पर पूजा अर्चना भी। मनीष सिसोदिया से पहले आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि साल 2022 में प्रदेश में होने वाले प्रदेश में बीजेपी और आप की सीधी टक्कर होगी।












Click it and Unblock the Notifications