आप ने पूछा, 'कपिल मिश्रा बताएं कि वो केजरीवाल के घर किस वक्त गए थे'

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने एक रिश्तेदार की जमीन की डील करवाने के लिए 2 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी।

नई दिल्ली। कपिल मिश्रा की तरफ से केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि कपिल मिश्रा सिर्फ झूठ बोल रहे हैं। कपिल मिश्रा सिर्फ मुख्यमंत्री का पद जाने से बौखलाए हुए हैं। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि इस तरह भाजपा से मिलकर कपिल मिश्रा जो साजिश कर रहे हैं, उससे कोई फायदा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यह पूरा खेल भाजपा के इशारों पर हो रहा है। उनके ही दबाव में एसीबी केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

आप का पलटवार, कपिल मिश्रा के पीछे भाजपा की साजिश

ये है कपिल मिश्रा का आरोप
कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने एक रिश्तेदार की जमीन की डील करवाने के लिए 2 करोड़ रुपए की रिश्वत दी थी। हालांकि, इस पर आम आदमी पार्टी ने पूछा है कि अगर ऐसा है तो क्या केजरीवाल ने उन्हें फोन करके घर बुलाया उसके बाद रिश्वत दी। अगर ऐसा है तो कपिल मिश्रा यह क्यों नहीं बता रहे हैं कि वह किस समय केजरीवाल केघर गए थे।

संजय सिंह ने का कि इसी कपिल मिश्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी को आईएसआई का एजेंट बताया था, तब पीएम ने भी कपिल मिश्रा को गलत माना था। वह बोले कि अगर कपिल मिश्रा की बात सच मानते हो तो सभी बातें सच मानो। संजय सिंह ने कहा कि जब कपिल मिश्रा ने पीएम के खिलाफ बोला तो भाजपा के लिए वह गलत था और आज जब वह केजरीवाल के खिलाफ बोल रहे हैं तो कपिल मिश्रा भाजपा के शुभचिंतक हो गए हैं।

संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के तरफ से बोलते हुए कहा कि हमारा सगा भाई भी अगर भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया तो छोड़ा नहीं जाएगा, भले ही वह केजरीवाल हों या फिर मेरा बेटा ही क्यों न हो। हमारी सरकार गरीबों के हक में काम कर रही है और भाजपा कह रही है कि इस पार्टी को बर्खास्त कर दो। पार्टी के लोगों पर जो भी आरोप लग रहा है, कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

कपिल मिश्रा के आरोपों का जवाब देते हुए संजय सिंह ने कहा कि एसीबी भाजपा के इशारे पर काम कर रही है। वह बोले कि खुद कपिल मिश्रा ने भी एसीबी पर एक पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 24 सितंबर 2016 को लिखा गया कपिल का वह पत्र भी दिखाया। पत्र में उन्होंने यह साफ कहा था कि एसीबी केजरीवाल को फंसाना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+