रोड शो के दौरान AAP नेता संजय सिंह को महिला ने जड़ा जोरदार थप्‍पड़

सिमरन का कहना है कि वह पार्टी से कई साल से जुड़ी हैं और पार्टी के लिए दिल्ली और दिल्ली के बाहर अपने पति के साथ काम किया। लेकिन जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उनसे पैसे मांगा गया।

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को रोड शो के दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने कथित तौर पर थप्‍पड़ मार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना उस वक्‍त हुआ जब संजय सिंह एमसीडी चुनाव के लिए रोड शो कर रहे थे। जिस महिला ने संजय सिंह को थप्‍पड़ मारा है उसकी पहचान सिमरन बेदी है और आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है। जानकारी के मुताबिक सिमरन बेदी ने रविवार को पंजाब प्रभारी संजय सिंह पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया।

रोड शो के दौरान AAP नेता संजय सिंह को महिला ने जड़ा जोरदार थप्‍पड़

इसी बात से नाराज सिमरन बेदी ने तिलक नगर के चौखंडी इलाके में रोड शो के दौरान थप्पड़ मारा। इसके बाद खूब हंगामा हुआ| महिला ने पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो भी दिखाया जिसमें टिकट के लिए पैसे की मांग की गयी है। इस दौरान तिलक नगर और हरी नगर के विधायक भी मौजूद थे। इसे भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल से विज्ञापन के 97 करोड़ वसूलने का LG का आदेश

क्‍या कहना है सिमरन का

सिमरन का कहना है कि वह पार्टी से कई साल से जुड़ी हैं और पार्टी के लिए दिल्ली और दिल्ली के बाहर अपने पति के साथ काम किया। लेकिन जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उनसे पैसे मांगा गया। यहां तक की संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मिलने से मना कर दिया। जिस बात से आहत और नाराज होकर सिमरन ने संजय सिंह को थप्पड़ मारा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+