अरविंद केजरीवाल से विज्ञापन के 97 करोड़ वसूलने का LG का आदेश

आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप है कि उसने दिल्ली और बाहर के राज्यों में दिए गए सरकारी विज्ञापन में जनता के पैसों का दुरुपयोग किया।

दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्य सचिव एमएम कुट्टी को आम आदमी पार्टी से विज्ञापन पर सरकारी खजाने से खर्च की गई 97 करोड़ रुपए की राशि वसूलने को कहा है। दिल्ली में सत्ता संभाल रहे पार्टी मुखिया अरविंद केजरीवाल को ये पैसे एक महीने के भीतर लौटाने होंगे।

अरविंद केजरीवाल से विज्ञापन के 97 करोड़ वसूलने का LG का आदेश

इस मामले में केंद्र ने एक कमिटी गठित की जिसने यह कहा था कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली और अन्य राज्यों में दिए गए सरकारी विज्ञापन में पार्टी के प्रचार के लिए सरकारी खजाने के पैसों का इस्तेमाल किया।

आम आदमी पार्टी सरकार पर आरोप है कि उसने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते हुए आम आदमी का पैसा विज्ञापन पर बहाया। सरकारी विज्ञापन के बहाने आप और अरविंद केजरीवाल का प्रचार किया।

जनता के पैसों के दुरुपयोग के इस मामले में केंद्रीय कमिटी ने मुख्य सचिव से यह पता लगाने को कहा था कि सरकारी खजाने से कितनी राशि का आप सरकार ने गलत इस्तेमाल किया?

एलजी अनिल बैजल ने आम आदमी पार्टी से 97 करोड़ वसूलने के साथ-साथ इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+