'आप' में केजरीवाल की माफी पर बवाल, सांसद भगवंत मान ने दिया इस्तीफा
Recommended Video

चंडीगढ़। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा पूर्व मंत्री विक्रम मजीठिया से माफी मांगने के बाद पार्टी बवाल शुरु हो गया है। कई पार्टी नेता कजरीवाल के इस कदम की खुलकर निंदा कर रहे हैं। इसी बीच आप के पंजाब के अध्यक्ष और एकलौते लोकसभा सांसद भगवंत मान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भगवंत मान ने फेसबुक पर खुद इस्तीफे की जानकारी दी।

मान ने लिखा मैं आम आदमी पार्टी की प्रधानगी से इस्तीफा दे रहा हूं लेकिन पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ता रहूंगा। पंजाब में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब का एक आम आदमी बनकर लड़ता रहूंगा। एक सच्चा पंजाब होने के नाते जंग जारी रहेगी। इसके बाद से पंजाब की राजनीति में खलबली मच गई है। आम आदमी पार्टी में भी हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारों के मुताबिक पंजाब आम आदमी पार्टी में नेताओं ने केजरीवाल के खिलाफ बगावत कर दी है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने लिखित माफीनामे में लिखा था 'मैंने चुनाव प्रचार के दौरान की गई रैलियों में कई बार आप पर (मजीठिया पर) ड्रग रैकेट चलाने का आरोप लगाया था। यह राजनीतिक मसला बन गया था। अब मुझे पता चला कि मेरे द्वारा लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications