आप नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल को झूठा ठहराया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रचंड बहुमत देकर उन्हें विजयी बनाया। इस प्रचंड जीत की एक मुख्य वजह थी आम आदमी पार्टी के मैनीफेस्टो में दिल्ली की जनता के लिए किये गये वादे। लेकिन इन वादों को अब आम आदमी पार्टी के नेताओं ने तोड़ना-मरोड़ना शुरु कर दिया है।

arvind kejriwal

आप मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार अपनी जनसभाओं और चुनाव प्रचार में कहा कि वह दिल्ली में 15 लाख सीसीटीवी कैमरा लगायेंगे। जिससे कि दिल्ली में महिलाओं को पुख्ता सुरक्षा प्रदान करायी जा सके। लेकिन उससे उलट आप नेता संजय सिंह ने दिल्ली की जीत के बाद अरविंद के इस वादे से सीधे तौर पर मुकर गये।

संजय सिहं ने यहां तक कह डाला कि मीडिया जोकि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है वह जनता के बीच झूठ का प्रचार कर रहा है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 15 लाख कैमरा लगाने का कभी वादा नहीं किया।

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली में 15 लाख कैमरे का मतलब हर 10 आदमी पर एक कैमरा यह असंभव हैं। ऐसे में अब एक ही बात कही जा सकती है या तो अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले दिल्ली की जनता से झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया था, या तो संजय सिंह 15 लाख कैमरों के औचित्य को समझ नहीं पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+