आम आदमी पार्टी में किसे कटप्पा बता गए कुमार विश्वास
दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटों पर टिकट बंटवारे के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है.
शुक्रवार सुबह पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय की ओर से आरोप लगाया गया कि पार्टी नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश की थी.
जवाब में कुमार विश्वास ने गोपाल राय को पार्टी का कटप्पा बताते हुए कहा कि इस माहिष्मति साम्राज्य की शिवगामी देवी कोई और है.
वह यहां मशहूर फिल्म 'बाहुबलि' के किरदारों के ज़रिये आरोप लगा रहे थे. फिल्म में कटप्पा माहिष्मति साम्राज्य का वफ़ादार सेनापति है जो शिवगामी देवी के हर आदेश का पालन करता है.
'किम जोंग से दुनिया परेशान'
कुमार विश्वास ने अपने बयान में कहा, ''दिल्ली के विधायक और मंत्री गोपाल राय की आज सात महीने बाद कुंभकर्णीय नींद जागी है, पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है.''
''दरअसल इस माहिष्मति की शिवगामी देवी कोई और है, हर बार नए कटप्पा पैदा किए जाते हैं. मेरा उनसे अनुरोध है कि नए-नए कांग्रेस और भाजपा से आए हुए जो 'गुप्ताज़' हैं उनके योगदान का कुछ दिन आनंद लें.''
'कुमार विश्वास जवानी में ही आप के आडवाणी बन गए'
'शहीद तो कर दिया अब मेरे साथ...'
दरअसल आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा भेजे जाने के लिए संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता के नाम तय किए हैं. लेकिन आंदोलन से शुरू से जुड़े रहे अपने नेताओं की अनदेखी करके 'बाहरी गुप्ताओं' को चुनने के लिए पार्टी की आलोचना भी हो रही है.
सबसे अधिक विवाद कुछ वक्त पहले ही कांग्रेस छोड़क पार्टी में आए सुशील गुप्ता के नाम पर है. कुमार विश्वास भी अपनी अनदेखी किए जाने से नाराज़ हैं.
उन्होंने कहा, ''अब मेरे शव के साथ छेड़छाड़ न करें, पिछली बार बाबरपुर में रैलियां करके मैं उन्हें (गोपाल राय) जितवाने गया था, इस बार सुशील गुप्ता जी की रैली कराएं, वहां से सांसद बनें प्रधानमंत्री बनें.
उन्होंने कहा, ''किम जोंग ने बहुत तंग कर रखा है विश्व को, लगे हाथ वो संयुक्त राष्ट्र के अध्यक्ष भी बन जाएं, थोड़ा विश्व शांति भी हो जाएगी.
गोपाल राय ने विश्वास पर लगाए आरोप
इससे पहले शुक्रवार सुबह गोपाल राय ने कुमार विश्वास पर पर पार्टी के ख़िलाफ़ काम करने के आरोप लगाए.
उन्होंने कहा, ''जब पार्टी जीतकर दिल्ली की सत्ता में आई तो हमने राज्यसभा जाने वाले नामों पर विचार किया था, इन नामों में सबसे पहला नाम कुमार विश्वास का ही था, यह बात उन्हें बता भी दी गई थी.''
''लेकिन एमसीडी चुनाव के बाद जिस तरह सरकार को गिराने के लिए षड्यंत्र रचा गया, उन्हीं चुनावों के दौरान कुमार विश्वास ने एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल पर हमला किया.''
गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पार्टी को लगातार गिराने की साजिशों के केंद्र में कुमार विश्वास थे.
कुमार विश्वास की पार्टी नेतृत्व से तनातनी अब साफ है. लेकिन अब तक उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी है और न ही पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया है.
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications