आप में जारी स्टिंग वार, इंतजार कीजिए और भी स्टिंग आने वाले हैं
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच एक के बाद एक आ रहे स्टिंग ने आम आदमी पार्टी के नेताओं की पोल खोल कर रख दी है। प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के खिलाफ जिस तरह से पार्टी के भीतर षड़यंत्र रचने की बात सामने आयी उसके बाद केजरीवाल और योगेंद्र यादव के बीच स्टिंग की होड़ मच गयी।
योगेंद्र यादव और केजरीवाल कैंप के बीच स्टिंग ऑपरेशन की होड़ में सबसे ज्यादा निराशा दिल्ली के उस मतदाता को हाथ लगी जिसने नयी राजनीति के नाम पर केजरीवाल को प्रचंड बहुमत से दिल्ली की सत्ता सौंपी थी। हाल ही में कुमार विश्वास के बारे में अमेठी में लोकसभा चुनाव के दौरान एक छात्रा के साथ सोने की खबर आयी जिसे कुमार ने भाजपा का प्रोपोगेंडा बताया।
वहीं आप के पूर्व विधायाक राजेश गर्ग ने आज केजरीवाल पर अपने ही विधायकों को फर्जी फोन करके भाजपा के खिलाफ उनके विधायकों की खरीद फरोख्ता का आरोप लगाया है। यही नहीं उन्होंने कहा कि उनके पास इसका सबूत भी है।

एक साथ पार्टी की नींव डाली आज एक दूसरे के दुश्मन
आम आदमी पार्टी की नींव रखने वालों सदस्यों में योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण सबसे अहम है, लेकिन केजरीवाल के रवैये से नाराज होकर दोनों नेताओं ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

कांग्रेस से मिलीभगत और मुस्लिम वोटों के तुष्टीकरण का आया स्टिंग
आप में भीतर की लड़ाई केबाद केजरीवाल का सबसे बड़ा स्टिंग आया जिसमें केजरीवाल कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की बात कर रहे हैं। साथ ही मुसलमानों को टिकट नहीं देने की बात भी कहते हुए वह स्टिंगे में पाये गये। केजरीवाल स्टिंग में कहते हैं मुसलमान भाजपा को नहीं हमे ही वोट देंगे तो उन्हें टिकट देने की जरूरत नहीं है।

स्टिंग के बाद योगेंद्र और प्रशांत पर गिरी गाज
केजरीवाल गुट ने स्टिंग के पीछे योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का आरोप लगाया साथ ही पार्टी को हराने का षड़यंत्र रचने के चलते उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सभी अहम पदों से बाहर का रास्ता दिखाया।

केजरीवाल के बाद कुमार विश्वास घिरे अवैध संबंधों के घेरे में
एक के बाद एक और बड़ा खुलासा हुआ कुमार विश्वास पर अमेठी में लोकसभा चुनाव के दौरान लड़की के साथ सोने की बात सामने आयी। हालांकि विश्वास ने इसे भाजपा का प्रोपेगेंडा बताया।

गाली-गलौज का केजरीवाल का एक और स्टिंग आया
केजरीवाल का महज कुछ दिनों के भीतर एक और स्टिंग आया जिसमें वह खुलेआम प्रशांत और योगेंद्र यादव को जमकर गालियां दे रहे हैं। इस स्टिंग ने लोगों के सामने केजरीवाल का असली चेहरा सामने लाकर रख दिया।

पार्टी में स्वराज और लोकपाल की विदाई
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से लोकपाल एडमिरल रामदास को बाहर का रास्ता दिखा उन्हें उनके पद से भी हटा दिया। यही नहीं पार्टी में स्वराज की कमी की शिकायत करने वाले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के खिलाफ केजरीवाल ने खुद राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मोर्चा खोला और दोनों को जमकर कोसा।

पार्टी में अराजकताऔर मेधा ने केजरीवाल को सुनायी खरी-खोटी छोड़ी पार्टी
पार्टी में प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव के साथ हुए दुर्व्यवहार के बाद मेधा पाटकर ने केजरीवाल को जमकर खरी-खोटी सुनाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

पार्टी के पूर्व विधायक का आरोप- केजरीवाल ने विधायको को 10-10 करोड़ का ऑफर दिया
एक के बाद एक केजरीवाल पर उनके ही साथी सनसनीखेज आरोप लगाते गये। इस बार पूर्व आप विधायक राजेश गर्ग ने केजरीवाल पर खुद के ही विधायकों को फर्जी कॉल का आरोप लगाया, साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास इसके सबूत हैं यानि एक और स्टिंग का लोग इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications