क्यों गंभीर है आलिया इब्राहिम की अश्लील तस्वीरों का मुद्दा?

बेंगलुरु। किसी फिल्म में जब कोई बोल्ड सीन आता है, तब उस पर सेंसर कई प्रकार की सीमायें तय करता है। और अगर अंग प्रदर्शन सीमा को तोड़ते हैं तो कार्रवाई प्रोड्यूसर पर होती है, हीरोइन पर नहीं। क्योंकि हीरोइन उस सीन को अभ‍िनय कह कर बच निकलती है। लेकिन जब आप अपनी उत्तेजक तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हैं, तो वहां बच निकले का चांस नहीं मिलता। पूजा बेदी की बेटी आलिया के लिये भी बच निकलने का चांस बहुत कम है। सच पूछिए तो आलिया की अश्लील तस्वीरों का मुद्दा बेहद गंभीर है।

पढ़ें- Viral Pics देख पूजा बेदी की बेटी बोली स्तनों के आगे भी कुछ हूं

Aalia Ebrahim

हाल ही में पूजा बेदी की बेटी आलिया ने अपनी हॉट तस्वीरें पोस्ट कीं और पूछा कि क्या बॉलीवुड उन्हें देख रहा है। इस पर लोग उन पर जमकर बरसे, जिसके जवाब में आलिया ने लिखा, "मेरे पास मेरे स्तनों के आगे भी कहने को बहुत कुछ है..."

सामाजिक दृष्ट‍ि से देखें तो आलिया का यह अंदाज गंभीर इशारा कर रहा है। क्योंकि यहां भारतीय संविधान द्वारा दिये गये अपने हिसाब से जीने के अध‍िकार का गलत फायदा उठाया जा रहा है।

पढ़ें- बोल्ड आलिया की मां पूजा ने किया था कंडोम एड और नानी ने तो कपड़े

अखि‍ल भारतीय अध‍िकार संगठन के अध्यक्ष डा. आलोक चांटिया से जब हमने बात की तो उन्होंने कहा, "जैसा आदमी देखता है, वैसा ही सोचता है। ऐसे कृत्यों से समाज को हानि हो सकती है। जिस फेसबुक पर आप तस्वीरें डाल रही हैं, उस पर 13 साल की उम्र के बच्चे भी आते हैं। अगर वे आपकी ओर आकर्ष‍ित होंगे, तो उनके अंदर गलत काम करने की उत्तेजना जल्दी भड़केगी।

डा. चांटिया का कहना हे कि आलिया को यह समझना होगा कि, राइट टू प्राइवेसी किसी के लिये भी राइट टू लाइफ नहीं है। ये दोनों एकदम अलग हैं। बॉलीवुड में जाने के और भी रास्ते हैं। आलिया ही नहीं उनकी उम्र की हर लड़की को यह समझना होगा कि वो जो कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं, उसका प्रभाव समाज पर पड़ता है।

डा. चांटिया कहते हैं कि इसमें केवल आलिया को गलत ठहराना भी गलत है। यह मुद्दा तो दो तीन दिन में ठंडा पड़ जायेगा, लेकिन गंभीर बात यह है कि पब्ल‍िसिटी पाने के इस स्टंट को अपनाने के लिये कोई भी लड़की अब अपनी उत्तेजक तस्वीरों का प्रयोग कर सकती है, जोकि समाज के लिये खतरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+