Breaking News Live: महाराष्ट्र के रायगढ़ में बांध टूटा, दो बच्चों की मौत

Breaking News Live Updates: PM मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 41,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की लगभग 2,000 रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया। तो वहीं नफे सिंह राठी की हत्या को लेकर सियासत गर्माई हुई है। आपको बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी की रविवार को कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर आज बारिश होने की आशंका जताई हैं। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 26, 2024, 10:41 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ में बांध टूटा, दो बच्चों की मौत

महाराष्ट्र के उरण के पास धुतुम गांव के पास एक बांध टूटने से चार बच्चे फंस गए। इनमें से दो को निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो बच्चों की बांध के मलबे में दबने से मौत हो गई है।
Feb 26, 2024, 9:18 PM IST

रामनवमी हिंसा केस में NIA ने 16 लोगों को किया अरेस्ट

पश्चिम बंगाल रामनवमी हिंसा मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक धार्मिक जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हमले की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सामने आए खुलासे और जांच के दौरान जब्त की गई हिंसा के वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं।
Feb 26, 2024, 7:32 PM IST

'सिर्फ नरेंद्र मोदी और BJP ही देश का भला कर सकते'

सिलवासा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज, जब हम चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं, तो आपके पास दो विकल्प हैं। एक तरफ नरेंद्र मोदी का नेतृत्व है और दूसरी तरफ सात वंशवादी पार्टियों का INDIA गठबंधन है। सोनिया गांधी का लक्ष्य राहुल गांधी को पीएम बनाना है, लालू यादव का लक्ष्य अपने बेटे को सीएम बनाना है, उद्धव ठाकरे और स्टालिन का भी यही लक्ष्य है और ममता जी अपने भतीजे को सीएम बनाना चाहती हैं। केवल नरेंद्र मोदी और भाजपा ही देश का भला कर सकते हैं।
Feb 26, 2024, 5:04 PM IST

केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को भी ईडी के सातवें समन पर पेश नहीं हुए। इस दौरान सीएम केजरीवाल ने बीजेपी और केंद्रीय एजेंसी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले चाहते हैं कि हम गठबंधन तोड़ दें।
Feb 26, 2024, 4:23 PM IST

पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की उम्र में निधन

पंकज उधास का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बेटी नायाब ने उनके निधन की पुष्टि की है।
Feb 26, 2024, 4:00 PM IST

सत्ता में आने पर ‘अग्निपथ’ निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया बहाल करेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रपति को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने ‘अग्निपथ’ योजना में युवाओं के साथ हो रहे अन्याय को लेकर बात रखी है। उन्होंने कहा कि अगर वह सत्ता में आती है तो इस योजना को निरस्त कर पुरानी भर्ती प्रक्रिया को बहाल करेगी।
Feb 26, 2024, 3:23 PM IST

हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगने वाली पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित।
Feb 26, 2024, 2:54 PM IST

जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ है- रघुराज प्रताप सिंह

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने राज्यसभा चुनाव में अपने समर्थन पर कहा, "जनसत्ता दल का वोट भाजपा के साथ है।"
Feb 26, 2024, 2:27 PM IST

पीटीआई के अनुसार, राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने विधानसभा में कहा कि हरियाणा सरकार इनेलो के हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी की हत्या की सीबीआई जांच का आदेश देगी।
Feb 26, 2024, 2:11 PM IST

सिंहभूम से कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं

सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं।
Feb 26, 2024, 1:12 PM IST

'विकसित भारत' युवाओं के सपने का भारत है -पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मोदी जब विकसित भारत की बात करता है तो इसके सूत्रधार और सबसे बड़े लाभार्थी देश के युवा ही हैं। आज की इन परियोजनाओं से देश के लाखों युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। 'विकसित भारत' युवाओं के सपने का भारत है इसलिए विकसित भारत कैसा होगा यह तय करने का हक उन्हीं को है।'
Feb 26, 2024, 12:51 PM IST

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'अब बीजेपी के लोग आए हैं, कह रहे हैं कि हम इस्लाम में सुधार लाएंगे, नहीं, आप सुधार नहीं लाना चाहते, आप हिंदुत्व लागू करना चाहते हैं।'
Feb 26, 2024, 12:43 PM IST

PM मोदी तीन पूर्वी राज्यों में 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में पूर्व रेलवे के क्षेत्राधिकार के 28 स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे।
Feb 26, 2024, 12:42 PM IST

राज्यसभा चुनाव को लेकर बोले अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्यसभा चुनाव को लेकर कहा, "सरकार की कोशिश होगी वे हर तरह का दबाव बनाएंगे लेकिन विधायक अपनी मर्जी से वोट डालेंगे. उन पर दबाव नहीं चलेगा।"
Feb 26, 2024, 12:07 PM IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा, "मेरी बात ध्यान से सुनो, जब तक मैं जीवित हूं मैं असम में बाल विवाह नहीं होने दूंगा। जब तक हिमंत बिस्वा सरमा जीवित हैं ऐसा नहीं होने दूंगा। मैं आपको राजनीतिक रूप से चुनौती देता हूं मैं इस दुकान को 2026 से पहले बंद कर दूंगा।"
Feb 26, 2024, 11:43 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 के उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज का कार्यक्रम अपने आप में बहुत खास है, खासकर इसलिए क्योंकि यह भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों, भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित किया जा रहा है।"
Feb 26, 2024, 11:16 AM IST

भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ देर में भारत मंडपम में भारत टेक्स 2024 का उद्घाटन करेंगे।
Feb 26, 2024, 10:53 AM IST

किसान आंदोलन का आज 14वां दिन

किसान आंदोलन का आज 14वां दिन है। आज किसान ट्रैक्टर मार्च के जरिये ताकत दिखाएंगे। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, "ट्रैक्टर मार्च निकालने का कार्यक्रम तय किया गया है। दिल्ली की ओर जाने वाले हाईवे, खासकर डिवाइडर हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े किए जाएंगे।"
Feb 26, 2024, 10:47 AM IST

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल
Feb 26, 2024, 10:23 AM IST

ज्ञानवापी केस: व्यास तहखाने में जारी रहेगी पूजा-पाठ

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने हिंदू पक्षों को ज्ञानवापी परिसर के 'व्यास तहखाना' में पूजा करने की अनुमति देने वाले आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।
Feb 26, 2024, 9:11 AM IST

मराठा आंदोलनकारियों ने बस में लगाई आग

मराठा आंदोलनकारियों द्वारा कथित तौर पर एक बस में आग लगाए जाने के बाद एमएसआरटीसी के अंबाद डिपो प्रबंधक ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
Feb 26, 2024, 8:43 AM IST

अजित पवार ने खोला बड़ा राज

अजित पवार ने बीजेपी और शिवसेना से हाथ मिलाने की बताई वजह, सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट।
Feb 26, 2024, 8:42 AM IST

कांग्रेस के विधायक बीजेपी में शामिल

कांग्रेस और NPP के दो-दो विधायक बीजेपी में शामिल। कांग्रेस से लोगों का पलयान जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+