PM Modi LIVE: किसानों का 'दिल्ली चलो मार्च' 29 फरवरी तक स्थगित, SKM का ऐलान

Breaking News Live Updates: PM मोदी आज वाराणसी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्वांचल को 14316.07 करोड़ रुपये की 36 परियोजनाओं की सौगात दी, जिनमें अमूल प्लांट भी शामिल है।

Breaking News Live

तो वहीं पूरे देश में मौसम का उलटफेर जारी है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर आज बारिश होने की आशंका जताई हैं। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 23, 2024, 8:46 PM IST

पहली बार शादी के बाद मीडिया के सामने आए जैकी-रकुल

अभिनेता जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए।
Feb 23, 2024, 8:44 PM IST

विदेश मंत्री एनपी सऊद से मुलाकात

दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद से मुलाकात की।
Feb 23, 2024, 7:41 PM IST

AAP-कांग्रेस के बीच कल ऐलान संभव

सपा के बाद अब AAP-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर शनिवार को ऐलान संभव हो सकता है- सूत्र
Feb 23, 2024, 6:42 PM IST

राहुल गांधी को कोर्ट का समन

कर्नाटक चुनाव के दौरान BJP के खिलाफ 40 फीसदी कमीशन के दावा करने पर राहुल गांधी को कोर्ट का समन भेजा गया है।
Feb 23, 2024, 6:40 PM IST

भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी रिहा

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी को संदेशखाली जाने की कोशिश के दौरान भोजेरहाट से हिरासत में लेने के बाद लाल बाजार से रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया, "मुझे कुछ नहीं बताया गया, कोई कागज नहीं दिखाया गया। पुलिस ने कहा कि संदेशखाली में धारा 144 है .... 40 किलोमिटर पहले ही मुझे हिरासत में लिया गया। एक सांसद को बिना अनुमति के हिरासत में नहीं लिया जा सकता लेकिन पश्चिम बंगाल में ये संभव है। हमें पार्टी जैसा कहेगी हम वही करेंगे...पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं है।"
Feb 23, 2024, 5:45 PM IST

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी

पश्चिम बंगाल: संदेशखाली के बेमोजुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
Feb 23, 2024, 5:32 PM IST

KSRTC की एक बस में आग

अलाप्पुझा: कायमकुलम में एमएसएम कॉलेज के पास केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की एक बस में आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Feb 23, 2024, 4:52 PM IST

वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा

वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा, "उत्तर प्रदेश की जनता ने एनडीए को लोकसभा चुनाव में 100% सीटें देने का फैसला किया है।"
Feb 23, 2024, 4:27 PM IST

लखपति दीदी को लेकर बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते 10 साल में बनारस के विकास की स्पीड भी कई गुना बढ़ी है। यहां आने से पहले मैं बनास डेयरी प्लांट में गया था। वहां मेरी अनेक पशुपालक बहनों से बातचीत भी हुई है। किसान परिवारों की इन बहनों को 2-3 साल पहले हमने स्वदेशी नस्ल की गीर गाय दी थीं। मकसद ये था कि पूर्वांचल में बेहतर नस्ल की स्वदेशी गायों को लेकर जानकारी और बढ़े, किसान-पशुपालकों को फायदा हो। आज यहां गीर गायों की संख्या 350 के करीब तक पहुंच चुकी है। एक गाय तो 20 लीटर तक दूध देती है। इससे इन बहनों को हर महीने हजारों रुपये की अतिरिक्त कमाई हो रही है। इसके कारण हमारी ये बहनें लखपति दीदी भी बन रही हैं।"
Feb 23, 2024, 3:49 PM IST

पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

वाराणसी में पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने कहा, ''कांग्रेस के युवराज कहते हैं कि काशी और यूपी के युवा 'नशेड़ी' हैं। यह कैसी भाषा है? अब वे अपनी हताशा उत्तर प्रदेश के युवाओं पर निकाल रहे हैं। युवा यूपी के लोग विकसित राज्य बनाने में जुटे हैं।''
Feb 23, 2024, 3:05 PM IST

उत्तर प्रदेश की पीएम मोदी की सौगात

उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
Feb 23, 2024, 2:38 PM IST

काशी रोपवे का निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में काशी रोपवे का निरीक्षण कर रहे हैं। देखें तस्वीरें
Feb 23, 2024, 2:23 PM IST

वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में रोड शो किया इस दौरान पीएम ने लोगों का अभिवादन किया। उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहे। पीएम यहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शुभारंभ करेंगे।
Feb 23, 2024, 1:59 PM IST

पीएम मोदी ने अमूल प्लांट का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अमूल बनास डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया।
Feb 23, 2024, 1:20 PM IST

देश को जरूरत करने पर संत समाज आया आगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "भारत का इतिहास रहा है, जब भी देश को जरूरत हुई है, कोई न कोई संत, ऋषि, महान विभूति भारत में जन्म लेते हैं।
Feb 23, 2024, 12:26 PM IST

रविदास जी मुझे बार-बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं

रविदास जी मुझे बार-बार अपनी जन्मभूमि पर बुलाते हैं। मुझे उनके संकल्पों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है और उनके लाखों अनुयायियों की सेवा करने का अवसर मिलता है
Feb 23, 2024, 11:59 AM IST

वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में संत रविदास की प्रतिमा का अनावरण किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे।
Feb 23, 2024, 11:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत गुरु रविदास को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में संत गुरु रविदास को पुष्पांजलि अर्पित की।
Feb 23, 2024, 11:17 AM IST

राष्ट्र की प्रगति की यज्ञशाला है काशी

राष्ट्र की प्रगति की यज्ञशाला है काशी, वाराणसी में बोले पीएम मोदी
Feb 23, 2024, 10:56 AM IST

ये पूरे भारत के लिए गौरव की बात है

पीएम मोदी ने कहा ‘काशी तो सर्वविद्या की राजधानी है, आज काशी का वो सामर्थ्य और स्वरूप​ फिर से संवर रहा है, ये पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।'
Feb 23, 2024, 10:51 AM IST

अमृत काल में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे-पीएम मोदी
Feb 23, 2024, 10:41 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने संसद संस्कृत प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
Feb 23, 2024, 10:34 AM IST

केरल: कोझिकोड में सीपीआई-एम नेता की हत्या

केरल के कोझिकोड जिले के कोयिलैंडी में एक मंदिर उत्सव के दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के एक स्थानीय नेता पीवी सत्यनाथन की हत्या कर दी गई।
Feb 23, 2024, 9:19 AM IST
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में ED की कई जगह छापेमारी

कोलकाता में ED की कई जगह छापेमारी, मनरेगा घोटाले से जुड़ा है मामला
Feb 23, 2024, 8:54 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी का काशी दौरा

पीएम नरेंद्र मोदी का काशी दौरा, 14 हजार करोड़ की 36 योजनाओं की देंगे सौगात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+