Breaking News Live: UP सीएम योगी के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

Breaking News Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीटों के बंटवारों को लेकर ऐलान किया गया।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

वहीं, मुरादाबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल हुईं। उधर, पेपर लीक के आरोपों के बाद यूपी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती 2023 को रद्द कर दिया है।

देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए इस लाइव लिंक पर बने रहें

Breaking News Live

LIVE Feed
Feb 24, 2024, 10:41 PM IST

कैसे हुआ हादसा, जानिए

उत्तर प्रदेश: लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) उपेन्द्र अग्रवाल ने सीएम योगी के काफिले को लेकर हुए हादसे पर कहा कि, "यह घटना लगभग 7:45 बजे हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ के बेड़े की सुरक्षा के लिए इंटरसेप्टर और एंटी-डेमो वाहनों सहित जिला पुलिस के वाहन चलते हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि सड़क पर एक कुत्ता आ गया था, इंटरसेप्टर की गाड़ी उसे पार कर गई और पीछे की गाड़ियों को भी सूचित किया गया, लेकिन उसके पीछे एक एंटी-डेमो गाड़ी थी जिसके कारण गाड़ी असंतुलित हो गई और दूसरी गाड़ियों से टकरा गई। घटना में 5 पुलिसकर्मी और 6 नागरिक घायल हो गए हैं, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।"
Feb 24, 2024, 9:14 PM IST

CM योगी के काफिले की गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले की गाड़ी पलटी की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में 5 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है।
Feb 24, 2024, 8:44 PM IST

बुलंदशहर पहुंची भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर पहुंची।
Feb 24, 2024, 8:29 PM IST

2-2 लाख मुआवजे का ऐलान

कासगंज में हुए हादसे में प्रत्येक मृतक के परिजन को PMNRF से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PMO
Feb 24, 2024, 7:32 PM IST

टिकरी और सिंघु बॉर्डर यातायात के लिए खोले

दिल्ली पुलिस शनिवार को टिकरी और सिंघु बॉर्डर को अस्थाई तौर पर यातायात के लिए खोल दिया है। किसानों के 'दिल्ली मार्च' को 29 फरवरी तक टालने के बाद पुलिस ने कदम उठाया है।
Feb 24, 2024, 6:34 PM IST

अब्दुल मलिक को लेकर हल्द्वानी पहुंची नैनीताल पुलिस

आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर नैनीताल पुलिस हल्द्वानी पहुंच गई है।
Feb 24, 2024, 5:35 PM IST

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

हल्द्वानी हिंसा: उत्तराखंड PHQ के प्रवक्ता IG नीलेश भरणे ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा पर कहा, "अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। नैनीताल पुलिस की टीम जांच कर रही है। जल्द ही उसे अदालत में पेश किया जाएगा..."
Feb 24, 2024, 4:48 PM IST

हम बनाएंगे MSP की गारंटी वाला कानून- जयराम रमेश

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां एक विशेष स्थान रखता है। हमारी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की पहली गारंटी की घोषणा की। जब इंडिया गठबंधन सत्ता में आएगा तो हम एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाएंगे।"
Feb 24, 2024, 4:06 PM IST

देश में 1 जुलाई से लागू होंगे नए आपराधिक कानून

देश में 1 जुलाई से लागू होंगे नए आपराधिक कानून, पढ़ें पूरी खबर
Feb 24, 2024, 3:40 PM IST

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा पर कांग्रेस का बयान

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द करने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "रद्द करना और फिर से दोबारा परीक्षा कराना एक तरफ है। जिम्मेदारी कौन तय करेगा? किसकी जिम्मेदारी है? 48 लाख युवाओं का भविष्य अधर में लटका दिया। उनका इतना पैसा बर्बाद हुआ, समय बर्बाद हुआ एक तरह से उनका जीवन बर्बाद किया। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? कहां है बुलडोजर?"
Feb 24, 2024, 1:57 PM IST

यूपी पुलिस भर्ती 2023 रद्द

यूपी पुलिस भर्ती 2023 को रद्द कर दिया है। योगी सरकार ने पेपर लीक के आरोपों के बाद यह फैसला लिया है। 6 महीने में फिर से कराए जाएंगे एग्जाम।
Feb 24, 2024, 1:42 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने सरकारें बार-बार बनाईं लेकिन भविष्य का भारत बनाना भूल गई क्योंकि उनके मन में सरकार बनाना ही था, देश को आगे बढ़ाना उनका एजेंडा ही नहीं था। आज भी कांग्रेस की राजनीति की दशा और दिशा यही है। कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से आगे सोच ही नहीं पाती"
Feb 24, 2024, 1:31 PM IST

'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़' में बोले पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़' कार्यक्रम को संबोधित किया। जिसमें पीएम ने कहा, ''आज एनटीपीसी का 1600 मेगावाट का सुपर थर्मल पावर स्टेशन स्टेज-1 राष्ट्र को समर्पित किया गया है। स्टेज-2 का शिलान्यास भी किया गया है। हम छत्तीसगढ़ को सौर ऊर्जा का केंद्र बनाना चाहते हैं। भारत सरकार का लक्ष्य बिजली बिल शून्य करना है। हम हर घर को 'सूर्य घर' बनाना चाहते हैं। इसी लक्ष्य के साथ पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। हमारा लक्ष्य अपने 'अन्नदाता', 'ऊर्जादाता' बनाना है।"
Feb 24, 2024, 1:02 PM IST

​प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, ''यूपी पुलिस के लिए 28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। लेकिन पेपर लीक हो गया। केंद्र और प्रदेश में बीजेपी की सरकार बन गई है। बेरोजगारी दर बढ़ गई है। जब तक आपको रोजगार नहीं मिलेगा, सुविधाएं नहीं मिलेंगी, पेपर लीक नहीं रुकेगा, विकास नहीं होगा। परिवर्तन तभी होगा जब आप अपने अनुभवों के अनुसार वोट डालेंगे।"
Feb 24, 2024, 12:34 PM IST

कासगंज में दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। कासगंज जनपद में पूर्णिमा स्नान करने जा रहे हैं श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में 15 लोगों की मौत होने की खबर है।
Feb 24, 2024, 11:45 AM IST

कांग्रेस और आप ने किया गठबंधन का ऐलान

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में गठबंधन तय हो गया है। दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें सीटों के बंटवारों को लेकर बताया गया। कांग्रेस दिल्ली की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
Feb 24, 2024, 11:13 AM IST

मुरादाबाद से शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।
Feb 24, 2024, 10:53 AM IST

सुदर्शन सेतू का लोकार्पण कल

द्वारका के ओखा और बेट को जोड़ने वाला सुदर्शन सेतू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसे करीब 980 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। यह लगभग 2.32 किलोमीटर का देश का सबसे लंबा लंबा सिग्नेचर ब्रिज है।
Feb 24, 2024, 10:35 AM IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "बातचीत जारी है। TMC के लिए हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं। TMC और ममता बनर्जी ने भी कहा है कि वे INDIA गठबंधन को मजबूत करना चाहती हैं और सबसे बड़ा मकसद बीजेपी को हराना है। हम ममता बनर्जी का बड़ा सम्मान करते हैं।"
Feb 24, 2024, 9:22 AM IST

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की आज संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) आज दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर घोषणा कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+