Aaj ki Breaking News LIVE: हिंसा से मणिपुर में पर्यटन प्रभावित, घटकर रह गया 10-20 फीसदी
Aaj ki News in Hindi: आज मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। नए मंत्रियों को दोपहर करीब तीन बजे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं, उत्तर भारत में शीत लहर जारी है और देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बहुत खराब कैटेगरी में बना हुआ है। आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती है और इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दिग्गग नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजली दी। पढ़िए, दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
हिंसा से मणिपुर पर्यटन पर बड़ा असर
इंफाल: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि हम इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि पर्यटन थोड़ा प्रभावित हुआ है। लेकिन विशेष रूप से इम्फाल क्षेत्र और दो जिलों को छोड़कर पहाड़ी के अन्य हिस्सों में स्थिति सामान्य है। लेकिन पर्यटन घटकर 10-20% रह गया है।
MP में बीजेपी के 28 नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ
मध्य प्रदेश में सोमवार को कैबिनेट विस्तार किया गया। जिसमें कुल 28 बीजेपी नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इसमें प्रधुम्न सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय और विश्वास सारंग समेत 18 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। 6 नेताओं ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 नेताओं ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के 4 डिब्बे डिरेल
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस के चार डिब्बे आज सुबह लगभग 7.50 बजे मदार रेलवे यार्ड में सुरक्षा ब्रेक जारी करते समय रोलओवर के कारण पटरी से उतर गए। रेलवे अधिकारी और डीआरएम मौके पर हैं और चारों डिब्बों को पटरी पर लाने का काम चल रहा है। कोई चोट की सूचना नहीं दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications