Aaj ki Breaking News LIVE:कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का किया गठन
Aaj ki News in Hindi: लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित किए गए सांसदों के समर्थन में आज विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। वहीं, उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है और मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश के आसार जताए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में 26 जनवरी पर इस बार फ्रांस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। दूसरी तरफ, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। पढ़िए देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
26 जनवरी को गेस्ट होंगे फ्रांस राष्ट्रपति
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "मेरे प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, हम 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आपका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। हम भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास का भी जश्न मनाएंगे। "
बीजापुर में पुलिस-माओवादियों के बीच मुठभेड़
बीजापुर में पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के साथ ही माओवादियों ने किया 2 से 3 IED ब्लास्ट किए। ब्लास्ट में DRG के एक जवान के घायल होने की सूचना मिल रही है। एहतियात के तौर पर एंबुलेंस को रखा गया है अलर्ट मोड़ पर।
बृजेश पाठक ने कोविड के हालात पर क्या कहा?
यूपी में कोरोना वायरस के मामलों पर बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, 'घबराने की जरूरत नहीं है, एक-दो मामले हैं और उनका इलाज उनके घरों पर ही चल रहा है, यह सामान्य सर्दी-जुकाम की तरह ही है, लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है लेकिन चिंता करने की जरूरत नहीं है।'
'सांसदों का निलंबन अलोकतांत्रिक'
दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी गठबंधन इंडिया का विरोध प्रदर्शन, सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'सांसदों का निलंबन ना केवल अलोकतांत्रिक था बल्कि ये उन भाजपा सांसद का नाम छिपाने के लिए किया गया, जिन्होंने संसद सुरक्षा चूक की घटना के आरोपियों को पार जारी किया था'












Click it and Unblock the Notifications