Breaking News LIVE Today: सुरंग में फंसे मजदूरों को लेकर अगले 40 घंट में मिल सकती है अच्छी खबर
Breaking news in hindi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 41 मजदूर पिछले 10 दिनों से टनल में फंसे हुए हैं और मंगलवार को टनल के अंदर से उनका पहला सीसीटीवी वीडियो सामने आया। मजूदरों तक अब 6 इंच के पाइप के जरिए पका हुआ खाना भी पहुंचाया जा रहा है। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण बना हुआ है और हवा की कैटेगरी अभी भी बहुत खराब ही है। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने जा रही टी20 सीरीज के लिए सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। देश, दुनिया, खेल और कारोबार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स, पढ़िए यहां।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
ड्रोन के जरिए हथियारों की डिलीवरी में एक और सफलता
जम्मू-कश्मीर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने कश्मीर में ड्रोन के जरिए हथियारों की डिलीवरी से जुड़े पाक समर्थित आतंकवाद मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एनआईए जम्मू शाखा की एक टीम ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के 22 वर्षीय जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया। कठुआ पुलिस से मामला संभालने के बाद 3 जुलाई, 2022 को एनआईए द्वारा दर्ज मामले में गिरफ्तार होने वाले वह 8वें आरोपी हैं। पहले गिरफ्तार किए गए सात आरोपियों में से एक की न्यायिक हिरासत में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी, जबकि 2 पाकिस्तानी आतंकवादी फरार हैं।
सुरंग हादसा: रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता
उत्तराखंड सुरंग हादसा: उत्तरकाशी में सिल्क्यारा टनल पर कल बिछाई गई 6 इंच की फूड पाइपलाइन पूरी तरह कार्य कर रही है। लगभग 5-10 किलो फल जैसे सेब, संतरा, मौसमी आदि और 5 दर्जन केले सफलतापूर्वक अंदर पहुंचाए गए। इसके अलावा दवा, नमक और इलेक्ट्रॉल के पैकेट भी भेजे गए हैं। अब पका हुआ खाना जैसे खिचड़ी, रोटी-सब्जी आदि भेजने की तैयारी है।
करौली में पीएम मोदी की सभा
राजस्थान चुनाव: पीएम मोदी ने करौली में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मैं राजस्थान को विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार महिलाओं पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। राजस्थान से कांग्रेस के 'जादूगर' और दिल्ली से 'बाजीगर' झूठ बोलने में एक्सपर्ट हैं।" .
कांग्रेस के घोषणापत्र पर बीजेपी ने साधा निशाना
राजस्थान चुनाव: राजस्थान में कांग्रेस के घोषणापत्र में जातिगत सर्वे की गारंटी पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "...OBC को आरक्षण देने और OBC के बारे में बात करने का नैतिक अधिकार कांग्रेस पार्टी के पास नहीं है। जब मंडल कमीशन को लागू करने के लिए देश भर का युवा आंदोलनरत था तब इनके नेताओं ने क्या-क्या प्रतिक्रियाएं दी थीं, इसे आज भी OBC समाज भूला नहीं है।"
करंट लगने से मौत के मामले में मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
कर्नाटक में करंट लगने से मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, एनएचआरसी ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वत: संज्ञान लिया है। हादसा बेंगलुरु के कडुगोडी क्षेत्र में होप फार्म के पास फुटपाथ पर लावारिस पड़े बिजली के तार पर पैर रखने से 23 वर्षीय महिला और उसके नौ महीने के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई थी। 19 नवंबर को बेंगलुरु में हुई इस घटना के बाद जब तक लोग पीड़ितों की मदद के लिए दौड़े, तब तक उनकी जलकर मौत हो चुकी थी।
पीएम ने कोटा में उठाया पेपर लीक का मुद्दा
राजस्थान चुनाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देश भर से छात्र शिक्षा के लिए कोटा आते हैं। कांग्रेस पार्टी ने पिछले 5 वर्षों में लगातार युवाओं के सपनों को नष्ट किया है। कांग्रेस ने सभी परीक्षाओं के पेपर बेचे। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि पेपर लीक में जो भी शामिल होगा, उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। यह पीएम मोदी की गारंटी है।"
More From
-
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications