Breaking News LIVE: जम्मू कश्मीर में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, 6 की मौत

Breaking News In Hindi LIVE, राष्ट्रीय जनता दल ने आज अपने घोषणापत्र का ऐलान कर दिया। राजद ने अपने मेनिफेस्टो को परिवर्तन पत्र का नाम दिया है।

उधर अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि, वह इजरायल पर हमला ना करे। ऐसी खबरें आ रही हैं कि, ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर बड़ा हमला कर सकता है। वहीं आज रात को इज़राइल-लेबनान बॉर्डर पर दर्जनों मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया है। देश-दुनिया की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए बने रहिए वन इंडिया डॉट कॉम के साथ।

aaj ki taja khabar 13 april 2024 breaking news live hindi updates election 2024 usa iran manifesto

LIVE Feed
Apr 13, 2024, 11:46 PM IST

डोडा में कार दुर्घटना, 6 की मौत, 4 घायल

आज रात करीब 8-8:30 बजे थाथरी फाग्सू रोड पर जा रही एक कार खाई में फिसल गई। कार में 10 लोग सवार थे। 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल डोडा में किया जा रहा है: डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह
Apr 13, 2024, 9:57 PM IST

बस यात्रा के दौरान सीएम जगन घायल

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी मेमंथा सिद्धम बस यात्रा के दौरान घायल हो गए। वाईएसआरसीपी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति ने सीएम पर पत्थर फेंका, जिससे उनकी बाईं भौंह पर चोट लग गई। उनकी सुरक्षा टीम सतर्क हो गई और प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें बस तक ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद वह अपनी यात्रा जारी रख रहे हैं।
Apr 13, 2024, 9:23 PM IST

कांग्रेस की 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी

लोकसभा चुनाव 2024: कांग्रेस ने आम चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। विक्रमादित्य सिंह मंडी से (भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत के खिलाफ), मनीष तिवारी चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगे।
Apr 13, 2024, 8:27 PM IST

बिहार और पश्चिम बंगाल दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार 14 अप्रैल को बिहार और पश्चिम बंगाल में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। बिहार में वह जमुई और बांका और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में रैलियों को संबोधित करेंगे।
Apr 13, 2024, 7:52 PM IST

अहमद अशफाक करीम के पार्टी छोड़ने पर क्या बोले तेजस्वी ?

पटना, बिहार: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजद नेता अहमद अशफाक करीम के पार्टी छोड़ने पर पार्टी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "मुझे इसकी जानकारी नहीं है। क्या किए क्या नहीं किए इससे क्या फर्क पड़ता है? जो सबसे बड़ा मुद्दा है उस पर बात करें, चुनाव के समय में आना जाना चलता रहता है। इसमें कौन सी नई बात है?"
Apr 13, 2024, 7:49 PM IST

केजरीवाल सरकार जेल से चलेगी-सौरभ भारद्वाज

दिल्ली के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, ''दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वह दिल्ली की जनता के काम नहीं रुकने देंगे - चाहे जेल के अंदर हों या बाहर, जो लोग ऐसा कहते थे वे जेल से सरकार नहीं चलने देंगे, उन्होंने हार मान ली है कि दिल्ली में काम नहीं रुकेगा, केजरीवाल सरकार जेल से चलेगी।"
Apr 13, 2024, 7:21 PM IST

दिल्ली में खराब मौसम के कारण 22 उड़ानें डायवर्ट

दिल्ली में खराब मौसम के कारण 22 उड़ानें डायवर्ट की गईं - 8 लखनऊ, 9 जयपुर, 2 चंडीगढ़ और 1-1 वाराणसी, अमृतसर और अहमदाबाद डायवर्ट की गईं।
Apr 13, 2024, 7:17 PM IST

दिल्ली में 16 उड़ानें डायवर्ट

खराब मौसम के कारण दिल्ली में आज 3 बजे से 4.30 बजे के बीच 16 उड़ानें डायवर्ट की गईं।
Apr 13, 2024, 6:42 PM IST

साहिल खान से क्राइम ब्रांच की पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच से रवाना हुए। महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के तहत उनका बयान करीब 3 घंटे तक दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, "जब कानून आपको समन करता है, तो आपको आना पड़ता है।"
Apr 13, 2024, 6:40 PM IST

बीजेपी का संकल्प पत्र कल होगा जारी

दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का संकल्प पत्र रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बीजेपी मुख्यालय में लॉन्च किया जाएगा।
Apr 13, 2024, 6:00 PM IST

'आर्थिक सर्वेक्षण करेंगे', कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान

साकोली, भंडारा (महाराष्ट्र): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम सरकार बनने के एकदम बाद जातीय जनगणना, आर्थिक सर्वेक्षण करेंगे। इससे पता लगेगा कि भारत का कितना धन किसके हाथ में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों के हाथ में कितना धन है। ये एक क्रांतिकारी कदम होगा।"
Apr 13, 2024, 5:59 PM IST

रीवा हादसे पर सीएम यादव का बयान

मध्य प्रदेश: रीवा में खुले बोरवेल में गिरे 6 वर्षीय बच्चे को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी है। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला घटनास्थल पर पहुंचे। इस घटना पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "रीवा में जो बचाव कार्य चल रहा है उसके संबंध में जानकारी मिली है कि हमारी टीम लगातार लगी हुई है और आधे घंटे में फंसे हुए बच्चे तक हमारे प्रशासन के लोग पहुंचेंगे..."
Apr 13, 2024, 5:56 PM IST

राजधानी में अचानक मौसम बदला

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। लोगों को गर्मी से राहत मिली।
Apr 13, 2024, 5:02 PM IST

एआईएमआईएम और एआईएडीएमके के बीच गठबंधन

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट किया, "एआईएमआईएम आगामी लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को अपना समर्थन देती है। विधानसभा चुनाव के लिए भी हमारा गठबंधन जारी रहेगा।"
Apr 13, 2024, 4:18 PM IST

कंगना रनौत के खिलाफ मंडी से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य

मंडी से भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में उतरी कंगना रनौत के सामने कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया।
Apr 13, 2024, 2:33 PM IST

महादेव एप मामले में पुलिस के सामने पेश हुए साहिल खान

बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच में हिस्सा लेने के लिए मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे।
Apr 13, 2024, 1:51 PM IST

भाजपा पर गरजीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "आप कब तक कांग्रेस पर आरोप लगाते रहेंगे। कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं है। पिछले 10 वर्षों से वे (भाजपा) सत्ता में हैं। पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में हैं, अब वे कहते हैं '400 पार' उन्हें और अधिक बहुमत चाहिए। वे कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं किया गया, तो उत्तराखंड में ऐसे कौशल कैसे विकसित हुए, जहां से आईआईटी, आईआईएम और देश में एम्स आए, चंद्रमा पर चंद्रयान उतरा, अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या यह संभव था?''
Apr 13, 2024, 12:57 PM IST

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में आरोपियों को 10 दिन की हिरासत

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में आरोपी ताहा और मुसाविर हुसैन को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया।
Apr 13, 2024, 12:33 PM IST

केजरीवाल की याचिका पर SC में 15 अप्रैल को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा।
Apr 13, 2024, 11:48 AM IST

स्टार प्रचारक की लिस्ट से हटा शिंदे और अजित पवार का नाम

बीजेपी ने स्टार प्रचारक की लिस्ट से एकनाथ शिंदे और अजित पवार का नाम हटाया गया।
Apr 13, 2024, 11:31 AM IST

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले के आरोपियों की मेडिकल जांच

रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले के दो प्रमुख संदिग्धों को फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला निदेशालय, कर्नाटक से मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि दोनों को कल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया था।
Apr 13, 2024, 11:30 AM IST

आप सांसद संजय सिंह ने कहा

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, ''जब अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने उनसे मिलने के लिए आवेदन किया तो उनसे कहा गया कि आप उनसे आमने-सामने नहीं, बल्कि खिड़की के जरिए मिल सकते हैं। ऐसा अमानवीय व्यवहार क्यों। मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं कि खूंखार अपराधियों को भी बैरक में मिलने की इजाजत है, लेकिन दिल्ली के तीन बार के सीएम को अपनी पत्नी से एक खिड़की के माध्यम से मिलने की इजाजत है।"
Apr 13, 2024, 11:08 AM IST

PDM गठबंधन ने 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की

PDM गठबंधन ने 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बरेली से सुभाष पटेल, हाथरस से जयवीर सिंह धनगर प्रत्याशी, फिरोजाबाद प्रेमदत्त बघेल, रायबरेली से मो मोबीन प्रत्याशी, फतेहपुर से रामकिशन पाल, भदोही से प्रेमचंद बिंद प्रत्याशी, चंदौली लोकसभा सीट से जवाहर बिंद प्रत्याशी बनाए गए।
Apr 13, 2024, 10:46 AM IST

तेजस्वी यादव ने कहा

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "एक बात स्पष्ट है कि हमारा एकमात्र लक्ष्य है कि बिहार को हम कैसे विकसित करें। जो हम लोग कर सकते हैं, हमने वही प्रण लेकर लोगों के सामने रखा है। 15 अगस्त से नौजवानों को बेरोजगारी से आजादी मिलनी शुरू हो जाएगी और अगर भारत में हमारी सरकार बनती है तो हम रक्षाबंधन से हमारी गरीब बहनों को 1 लाख रुपये प्रति वर्ष देंगे। जनता मालिक है और जहां भी हम जा रहे हैं वहां हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। हमें पूरा विश्वास है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।"
Apr 13, 2024, 10:06 AM IST

पटना:

'परिवर्तन पत्र' जारी करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ''हम ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे... बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा हम दिलाएंगे।
Apr 13, 2024, 10:05 AM IST

पटना:

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद तेजस्वी यादव ने कहा, "...'परिवर्तन पत्र' के जरिए 24 जन वचन हम लाए हैं... अगर INDIA गठबंधन की सरकार बनेगी तो हम देशभर में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम हम करेंगे...आने वाले 15 अगस्त को आपको बरोज़गारी से आज़ादी मिलनी शुरू हो जाएगी। 15 अगस्त से नौकरी देने की प्रक्रिया हम शुरू कर देंगे। आने वाले रक्षा बंधन से गरीब परिवारों की हमारी बहनों को हर साल 1 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा...बिहार को विशेष राज्य का दर्ज़ा हम दिलाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+