CAA Live: 'अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने के बजाय युवाओं को नौकरी दें', मोदी सरकार को AAP ने घेरा

PM Modi Live: देश में सीएए लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Breaking News Live

यूपी के एमएलसी चुनाव में के लिए एनडीए के 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे।

तो वहीं देश में आज मौसम में फिर से उलट फेर देखने को मिल सकता है इसके लिए देश में अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 11, 2024, 11:44 PM IST

'BJP असंवैधानिक रूप से काम कर रही', प्रियांक खड़गे

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की अधिसूचना जारी करने पर कर्नाटक सरकार के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि सीएए की अधिसूचना सिर्फ इस बात को बताती है कि वे (भाजपा) असंवैधानिक रूप से काम कर रहे हैं। इस पर पहले ही व्यापक रूप से चर्चा हो चुकी है, अब चुनाव के दौरान वे इसे फिर से सामने ला रहे हैं। यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वे केवल विभाजनकारी राजनीति करना चाहते हैं।
Mar 11, 2024, 10:03 PM IST

'...भारत की नागरिकता देने के बजाय युवाओं को नौकरी दें'

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी करने पर दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने से मात्र कुछ दिन पहले CAA को कानून के तौर पर लाया जा रहा है। ये दिखाता है कि मोदी सरकार को पता है कि उन्होंने 10 सालों में कोई काम नहीं किया... हम CAA के कानून का पुरजोर विरोध करते हैं... प्रधानमंत्री मोदी दूसरे देशों के अल्पसंख्यकों को भारत लाकर उन्हें नागरिकता देने के बजाय हमारे देश के युवाओं को नौकरी दें, हमारे देश के आम परिवारों को महंगाई से निजात दिलवाएं।
Mar 11, 2024, 7:52 PM IST

अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "जब देश के नागरिक रोज़ी-रोटी के लिए बाहर जाने पर मजबूर हैं तो दूसरों के लिए ‘नागरिकता क़ानून’ लाने से क्या होगा? जनता अब भटकावे की राजनीति का भाजपाई खेल समझ चुकी है। भाजपा सरकार ये बताए कि उनके 10 सालों के राज में लाखों नागरिक देश की नागरिकता छोड़ कर क्यों चले गये। चाहे कुछ हो जाए कल ‘इलेक्टोरल बांड’ का हिसाब तो देना ही पड़ेगा और फिर ‘केयर फ़ंड’ का भी।
Mar 11, 2024, 7:51 PM IST

सीएए के लागू होने के बाद दिल्ली में भी पुलिस अलर्ट मोड में है। त्रिलोकपुरी, सीलमपुर समेत तमाम संवेदनशील इलाकों ,नॉर्थ-ईस्ट और साउथ-ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज ने फ्लैग मार्च किया।
Mar 11, 2024, 7:49 PM IST

देश में सीएए लागू होने के बाद यूपी में सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। सभी जिलों में तैनात अफसर को सीएए लागू होने की संभावना को लेकर सतर्क रहने के आदेश दिए।
Mar 11, 2024, 6:22 PM IST

देश में सीएए लागू

देश में सीएए लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सीएए को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
Mar 11, 2024, 6:13 PM IST

मोदी सरकार ने जारी किया CAA का नोटिफिकेशन

मोदी सरकार ने जारी किया CAA का नोटिफिकेशन
Mar 11, 2024, 5:45 PM IST

मिशन दिव्यास्त्र के लिए पीएम मोदी ने DRDO को दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट के जरिए मिशन दिव्यास्त्र के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने अग्नि मिशन को लेकर लिखा, डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है।
Mar 11, 2024, 5:34 PM IST

थोड़ी देर में प्रधानमंत्री करेंगे देश को संबोधित

लोकसभा चुनाव से पहले देश में सीएए लागू किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार सीएए को लेकर रात तक नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। इसी बीच अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।
Mar 11, 2024, 4:51 PM IST

देश में लागू होगा CAA!

केंद्रीय गृह मंत्रालय आज रात तक नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों की अधिसूचित जारी कर सकता है: सूत्र
Mar 11, 2024, 4:26 PM IST

नडियाद में निर्माणाधीन इमारत गिरी

गुजरात: खेड़ा के नडियाद में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। बचाव अभियान जारी है। पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद।
Mar 11, 2024, 3:38 PM IST

मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में होगा ASI का सर्वे

मध्य प्रदेश के धार भोजशाला में ASI के सर्वे को इंदौर हाई कोर्ट ने इजाजत दे दी है।
Mar 11, 2024, 2:50 PM IST

संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

संदेशखाली मामले को लेकर बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई। सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार से पूछा कि शाहजहां शेख को इतने दिनों तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया।
Mar 11, 2024, 1:54 PM IST

पीएम मोदी ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

दिल्ली एनसीआर को मिली बड़ी सौगात। पीएम मोदी ने किया द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन।
Mar 11, 2024, 1:41 PM IST

भाजपा सांसद राहुल कासवान कांग्रेस में शामिल हुए

राजस्थान में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। चूरू से भाजपा सांसद राहुल कासवान कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
Mar 11, 2024, 1:02 PM IST

द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण

हरियाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ द्वारका एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया।
Mar 11, 2024, 11:43 AM IST

एनडीए के 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

यूपी के एमएलसी चुनाव में के लिए एनडीए के 10 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहे।
Mar 11, 2024, 11:25 AM IST

Electoral Bond केस में SBI ने मांगा वक्त

चुनावी बॉन्ड मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान चीफ जस्टिस ने भारतीय स्टेट बैंक से कहा कि हमने डेटा मांगा था। कहां दिक्कत आ रही है? लिफाफा खोलिए और आंकड़ा उपलब्ध कराइए। जबकि, एसबीआई ने और समय की मांग रखी।
Mar 11, 2024, 11:20 AM IST

पीएम मोदी ने 'लखपति दीदियों' के साथ बातचीत की

पीएम मोदी ने 'लखपति दीदियों' के साथ बातचीत की, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा दे रही हैं।
Mar 11, 2024, 11:04 AM IST

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इलेक्टोरल बॉन्ड मामले पर एसबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। SBI ने मामले में और समय मांगा है।
Mar 11, 2024, 10:43 AM IST

हरियाणा में बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल हो गए।
Mar 11, 2024, 9:47 AM IST

दिल्ली में रोड शो करेंगे

PM मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे के गुरुग्राम खंड का उद्घाटन करेंगे, दिल्ली में रोड शो करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+