Breaking News Live Updates: दिल्ली शराब नीति मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा, कांग्रेस को लोगों ने बार-बार खारिज किया है, फिर भी वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं।
अगर मौसम की बात करें, तो पूरे उत्तर भारत में इस वक्त गर्मी का पारा चरम पर है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
Apr 09, 2024, 12:00 AM IST
जम्मू कश्मीर मे शोपिया में फायरिंग, टैक्सी ड्राइवर घायल
शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। विवरण की प्रतीक्षा है: शोपियां जिला पुलिस
Apr 08, 2024, 11:03 PM IST
शोपियां में आतंकी हमला
शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Apr 08, 2024, 9:14 PM IST
मोदी ने 10 साल में हासिल की सफलता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जो 60 साल में हासिल नहीं कर पाई, वह मोदी ने 10 साल में कर दिखाया है। हर कोई चाहता है कि अगले 5 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, इसके लिए आपको एक मजबूत और स्वच्छ नेतृत्व की आवश्यकता है और केवल मोदी और भाजपा ही इसे प्रदान कर सकते हैं।
Apr 08, 2024, 8:38 PM IST
हिंदू नव वर्ष पर आतिशबाजी का आयोजन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'कर्मश्री संस्था' ने हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी का आयोजन किया। हिंदू नव वर्ष, जिसे 'नव वर्ष' या 'नव संवत्सर' भी कहा जाता है, पारंपरिक ग्रेगोरियन कैलेंडर के बजाय हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय की गई तारीख पर आता है।
Apr 08, 2024, 6:46 PM IST
मुंबई:
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "कोई मतभेद नहीं है। महाविकास अघाड़ी की कल की जो ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस है उसमें सभी प्रमुख दल रहेंगे। उद्धव ठाकरे, शरद पवार, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, हमारे सभी घटक दल भी मौजूद रहेंगे।"
Apr 08, 2024, 6:45 PM IST
एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने सीट बंटवारे पर कहा कि, सब कुछ सुलझ गया है। सब कुछ फिट एंड फाइन है।"
Apr 08, 2024, 6:43 PM IST
दिल्ली
चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC नेताओं और पुलिस में झड़प, सांसदों को हटाने की कोशिश
Apr 08, 2024, 6:42 PM IST
कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं। इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं।इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं:PM
Apr 08, 2024, 5:04 PM IST
उमर अब्दुल्ला ने कहा
सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3-3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चौधरी लाल सिंह उधमपुर से चुनाव लड़ेंगे, रमन भल्ला जम्मू और मियां से चुनाव लड़ेंगे। अल्ताफ साहब अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे। शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।''
Apr 08, 2024, 4:46 PM IST
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ गठबंधन
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। दोनों दल 3 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
Apr 08, 2024, 4:12 PM IST
पीएम मोदी के बयान की शिकायत
घोषणापत्र पर पीएम मोदी की मुस्लिम लगी वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ''हमने कई मुद्दे उठाए, प्रधानमंत्री ने हमारे घोषणापत्र में मुस्लिम लीग को दर्जा दिया, उस पर हमने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हमने विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स पर भी अपनी बात रखी है।''
Apr 08, 2024, 3:41 PM IST
औवेसी को लेकर क्या बोलीं माधवी
हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "असदुद्दीन औवेसी को जान से मारने की धमकियां कैसे मिल रही हैं? क्या कोई उन पर पथराव कर रहा है या उन पर हमला कर रहा है? यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर है। ये वे लोग हैं जो दूसरों पर हमला करते हैं, जनता को इनसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी को सुरक्षा की जरूरत क्यों है? उनकी मुख्तार अंसारी और किंग्स ग्रुप से दोस्ती है।''
Apr 08, 2024, 3:37 PM IST
चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा।
Apr 08, 2024, 3:11 PM IST
जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है- PM
पीएम मोदी ने कहा, "मैं 2047 के लिए 24 घंटे सातों दिन काम कर रहा हूं। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है। मोदी आराम करने के लिए नहीं, काम करने के लिए पैदा हुआ है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।"
Apr 08, 2024, 3:09 PM IST
बस्तर में पीएम मोदी ने कहा
बस्तर में पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया, उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है।'' भाजपा ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया है, पिछले 10 वर्षों में आदिवासी कल्याण का बजट पांच गुना बढ़ाया गया है।''
Apr 08, 2024, 2:39 PM IST
छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "छत्तीसगढ़ ने मुझे अपना आशीर्वाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां आए हैं। आप लोगों ने न केवल बनाया है यहां बीजेपी सरकार ने ही नहीं बल्कि विकसित भारत की नींव भी मजबूत की है।''
Apr 08, 2024, 2:14 PM IST
ईडी के समन पर पेश हुए दुर्गेश पाठक
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के समन पर आप विधायक दुर्गेश पाठक दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचे।
Apr 08, 2024, 2:13 PM IST
आप का 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया।
Apr 08, 2024, 1:10 PM IST
AAP विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी का समन
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप आप विधायक और गोवा चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक को समन भेजा है।
Apr 08, 2024, 12:17 PM IST
दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा
दिल्ली जल बोर्ड के कथित घोटाले को लेकर नारेबाजी करने के बाद भाजपा विधायकों को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया।
Apr 08, 2024, 12:11 PM IST
ईडी दफ्तर पहुंचे अमोल कीर्तिकर
महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ईडी कार्यालय पहुंचे।
Apr 08, 2024, 11:51 AM IST
दिंगलेश्वर महास्वामी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
फकीरेश्वर मठ के प्रमुख दिंगलेश्वर महास्वामी धारवाड़ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
Apr 08, 2024, 11:15 AM IST
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जेपी नड्डा ने कसा तंज
कांग्रेस के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "कांग्रेस को लोगों ने बार-बार खारिज किया है, फिर भी वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र को देखकर मुझे आश्चर्य हुआ, क्या यह उनका अपना घोषणापत्र है या मुस्लिम लीग का? कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है।''
अभिनेत्री-राजनेता कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर अपने बारे में चल रही कुछ अफवाहों पर सफाई दी है। उन्होंने एक ताजा पोस्ट में उनके गोमांस खाने वाले सभी दावों का खंडन किया है।

11:15 AM, 8 Apr
कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जेपी नड्डा ने कसा तंज
कांग्रेस के लोकसभा चुनाव घोषणापत्र पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "कांग्रेस को लोगों ने बार-बार खारिज किया है, फिर भी वे तुष्टिकरण की राजनीति नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र को देखकर मुझे आश्चर्य हुआ, क्या यह उनका अपना घोषणापत्र है या मुस्लिम लीग का? कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करने की जरूरत है।''
11:51 AM, 8 Apr
दिंगलेश्वर महास्वामी लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
फकीरेश्वर मठ के प्रमुख दिंगलेश्वर महास्वामी धारवाड़ से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
12:11 PM, 8 Apr
ईडी दफ्तर पहुंचे अमोल कीर्तिकर
महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) नेता और मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर ईडी कार्यालय पहुंचे।
12:17 PM, 8 Apr
दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायकों का हंगामा
दिल्ली जल बोर्ड के कथित घोटाले को लेकर नारेबाजी करने के बाद भाजपा विधायकों को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया।
1:10 PM, 8 Apr
AAP विधायक दुर्गेश पाठक को ईडी का समन
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने आप आप विधायक और गोवा चुनाव के प्रभारी दुर्गेश पाठक को समन भेजा है।
2:13 PM, 8 Apr
आप का 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'जेल का जवाब वोट से' अभियान शुरू किया।
2:14 PM, 8 Apr
ईडी के समन पर पेश हुए दुर्गेश पाठक
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी के समन पर आप विधायक दुर्गेश पाठक दिल्ली में ईडी कार्यालय पहुंचे।
2:39 PM, 8 Apr
छत्तीसगढ़ में बोले पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "छत्तीसगढ़ ने मुझे अपना आशीर्वाद देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आप आज इतनी बड़ी संख्या में हमें आशीर्वाद देने के लिए यहां आए हैं। आप लोगों ने न केवल बनाया है यहां बीजेपी सरकार ने ही नहीं बल्कि विकसित भारत की नींव भी मजबूत की है।''
3:09 PM, 8 Apr
बस्तर में पीएम मोदी ने कहा
बस्तर में पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस ने हमेशा आदिवासी समुदाय का अपमान किया, उसी आदिवासी समुदाय की बेटी आज देश की राष्ट्रपति है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है।'' भाजपा ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय और अलग बजट बनाया है, पिछले 10 वर्षों में आदिवासी कल्याण का बजट पांच गुना बढ़ाया गया है।''
3:11 PM, 8 Apr
जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है- PM
पीएम मोदी ने कहा, "मैं 2047 के लिए 24 घंटे सातों दिन काम कर रहा हूं। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा है। मोदी आराम करने के लिए नहीं, काम करने के लिए पैदा हुआ है। मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है।"
3:37 PM, 8 Apr
चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भारतीय चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचा।
3:41 PM, 8 Apr
औवेसी को लेकर क्या बोलीं माधवी
हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "असदुद्दीन औवेसी को जान से मारने की धमकियां कैसे मिल रही हैं? क्या कोई उन पर पथराव कर रहा है या उन पर हमला कर रहा है? यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर है। ये वे लोग हैं जो दूसरों पर हमला करते हैं, जनता को इनसे सुरक्षा मिलनी चाहिए। असदुद्दीन ओवैसी को सुरक्षा की जरूरत क्यों है? उनकी मुख्तार अंसारी और किंग्स ग्रुप से दोस्ती है।''
4:12 PM, 8 Apr
पीएम मोदी के बयान की शिकायत
घोषणापत्र पर पीएम मोदी की मुस्लिम लगी वाली टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ''हमने कई मुद्दे उठाए, प्रधानमंत्री ने हमारे घोषणापत्र में मुस्लिम लीग को दर्जा दिया, उस पर हमने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। हमने विश्वविद्यालयों में प्रधानमंत्री के होर्डिंग्स पर भी अपनी बात रखी है।''
4:46 PM, 8 Apr
कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस में हुआ गठबंधन
जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है। दोनों दल 3 3 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बताया कि कांग्रेस के उम्मीदवार उधमपुर, जम्मू और लद्दाख लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार अनंतनाग, बारामूला और श्रीनगर लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे।
5:04 PM, 8 Apr
उमर अब्दुल्ला ने कहा
सीट बंटवारे पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा, "नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 3-3 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। चौधरी लाल सिंह उधमपुर से चुनाव लड़ेंगे, रमन भल्ला जम्मू और मियां से चुनाव लड़ेंगे। अल्ताफ साहब अनंतनाग से चुनाव लड़ेंगे। शेष सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।''
6:42 PM, 8 Apr
कांग्रेस के सांसद भारत के एक और विभाजन की बात कर रहे हैं। इंडी अलायंस के लोग दक्षिण भारत को अलग करने की धमकी दे रहे हैं।इंडी अलायंस में शामिल DMK पार्टी सनातन को डेंगू-मलेरिया कह कर उसके खात्मे की बात कर रही और नकली शिवसेना वाले उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैली करवाते हैं:PM
6:43 PM, 8 Apr
दिल्ली
चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर TMC नेताओं और पुलिस में झड़प, सांसदों को हटाने की कोशिश
6:45 PM, 8 Apr
एनसीपी-एससीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने सीट बंटवारे पर कहा कि, सब कुछ सुलझ गया है। सब कुछ फिट एंड फाइन है।"
6:46 PM, 8 Apr
मुंबई:
शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा, "कोई मतभेद नहीं है। महाविकास अघाड़ी की कल की जो ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस है उसमें सभी प्रमुख दल रहेंगे। उद्धव ठाकरे, शरद पवार, कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे, हमारे सभी घटक दल भी मौजूद रहेंगे।"
8:38 PM, 8 Apr
हिंदू नव वर्ष पर आतिशबाजी का आयोजन
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'कर्मश्री संस्था' ने हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी का आयोजन किया। हिंदू नव वर्ष, जिसे 'नव वर्ष' या 'नव संवत्सर' भी कहा जाता है, पारंपरिक ग्रेगोरियन कैलेंडर के बजाय हिंदू चंद्र कैलेंडर के अनुसार तय की गई तारीख पर आता है।
9:14 PM, 8 Apr
मोदी ने 10 साल में हासिल की सफलता
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जो 60 साल में हासिल नहीं कर पाई, वह मोदी ने 10 साल में कर दिखाया है। हर कोई चाहता है कि अगले 5 साल में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने, इसके लिए आपको एक मजबूत और स्वच्छ नेतृत्व की आवश्यकता है और केवल मोदी और भाजपा ही इसे प्रदान कर सकते हैं।
11:03 PM, 8 Apr
शोपियां में आतंकी हमला
शोपियां के हीरपोरा में आतंकियों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर गोली मार दी। जिससे वह घायल हो गया। सर्च ऑपरेशन जारी है।
12:00 AM, 9 Apr