Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Breaking News: तेलंगाना के एक निजी होटल की रसोई में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार समेत तीन राज्यों के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने एक सभा में कहा कि बिहार का विकास तभी होगा, जब गरीब का विकार होगा। वहीं, लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें पीएम मोदी समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।

Aaj ki Taja Khabar 02 March 2024  Live updates rameshwaram cafe up cabinet  Breaking News Today In Hindi

उधर, वहीं देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हुआ है। कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया।

LIVE Feed
Mar 02, 2024, 10:43 PM IST

तेलंगाना के एक निजी होटल की रसोई में लगी भीषण आग

हनमकोंडा में एक निजी होटल की रसोई में भीषण आग लग गई। मची अफरा-तफरी।
Mar 02, 2024, 9:18 PM IST

'बंगाल में...PM मोदी को देंगे जीत का तोहफा', मजूमदार

बालुरघाट लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी पर पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कहते हैं कि 20 सीटों की घोषणा की गई है, उनमें समाज के सभी स्तरों के नेता हैं। सभी बीजेपी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे और यहां (पश्चिम बंगाल) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले से ज्यादा सीटों का तोहफा देंगे।
Mar 02, 2024, 7:52 PM IST

कांग्रेस का रिएक्शन

भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव लड़ने की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "ये(वाराणसी) परंपरागत कांग्रेस की सीट है। बनारस पूरी तरह से कांग्रेस के मिजाज का शहर रहा है। बनारसी पान और साड़ी पर कोई टैक्स नहीं लगता था। प्रधानमंत्री मोदी के समय पान पर भी टैक्स लग रहा है, साड़ियों पर भी टैक्स लग रहा है।"
Mar 02, 2024, 6:48 PM IST

विदिशा से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान

विदिशा से चुनाव लड़ेंगे शिवराज सिंह चौहान, तो वहीं मध्य प्रदेश के गुना से चुनाव लड़ेंगे ज्योतिरादित्य सिंधिया।
Mar 02, 2024, 6:42 PM IST

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51 सीट शामिल

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
Mar 02, 2024, 6:34 PM IST

बीजेपी ने 195 सीटों की पहली लिस्ट जारी की

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें पीएम मोदी समेत कई मंत्रियो के नाम शामिल हैं। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
Mar 02, 2024, 6:10 PM IST

बागपत में ओलावृष्टि

उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इस दौरान बागपत में ओलावृष्टि का दृश्य।
Mar 02, 2024, 5:16 PM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा

मध्य प्रदेश: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आजादी के बाद शायद ही किसी पार्टी ने 4000 किलोमीटर की यात्रा की होगी। इस यात्रा का बहुत फायदा भी हुआ क्योंकि देश में जो दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई हो रही है वो जनता को साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ भाजपा के लोग एक धर्म को दूसरे धर्म से, एक जाति को दूसरी जाति से बांट रहे हैं। यात्रा से कांग्रेस पार्टी की पूरी विचारधारा एक ही लाइन में आ गई।"
Mar 02, 2024, 4:26 PM IST

बीजेपी आज शाम जारी कर सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

बीजेपी आज शाम जारी कर सकती है लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची। आज शाम 6 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी भाजपा।
Mar 02, 2024, 3:54 PM IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, "आप (पीएम मोदी) पहले भी आए थे, 'पर इधर हम गायब हो गए थे। हम फिर आपके साथ हैं।' मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं इधर-उधर नहीं जाऊंगा। 'हम रहेंगे आप ही के साथ।''
Mar 02, 2024, 3:00 PM IST

यूपी सिपाही पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

यूपी सिपाही पेपर लीक मामले में UPSTF ने 2 और आरोपियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
Mar 02, 2024, 2:18 PM IST

विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के दुमका में विदेशी महिला से गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 7 आरोपियों में से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Mar 02, 2024, 1:41 PM IST

मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद गौस नयाजी को किया गया डिपोर्ट

मोस्ट वांटेड आतंकी मोहम्मद गौस नयाजी को डिपोर्ट किया गया है। आतंकी पर 2016 में बेंगलुरु में बड़ी बेरहमी से RSS नेता की हत्या करने का आरोप था।
Mar 02, 2024, 10:46 AM IST
कर्णाटक

'बीजेपी राजनीति ना करें'

बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का कहना है कि, मास्क और टोपी पहने एक व्यक्ति बस में आया, टाइमर ठीक किया और विस्फोट कर दिया। डिप्टी सीएम और गृह मंत्री ने कल घटनास्थल का दौरा किया है। मैं भी जाऊंगा। मुझे नहीं पता कि यह किसी संगठन का काम है या नहीं। इसकी गंभीर जांच चल रही है। भाजपा को इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैंगलोर विस्फोट और बेंगलुरु विस्फोट का कोई संबंध नहीं है। विस्फोट अभी भी जारी है जांच चल रही है। रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Mar 02, 2024, 10:44 AM IST
जम्मू कश्मीर

खराब मौसम को देखते हुए, जिला राजौरी के सभी स्कूल आज 2 मार्च को बंद रहेंगे।
Mar 02, 2024, 9:43 AM IST

आज दोपहर 2 बजे से फिर शुरू होगी राहुल गांधी की यात्रा

कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, "26 फरवरी से 1 मार्च तक विश्राम का दिन था। आज दोपहर 2 बजे धौलपुर से हम फिर से यात्रा शुरू करेंगे। 3 बजे यात्रा मुरैना प्रवेश करेगी...5 मार्च को राहुल गांधी महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे, 6 मार्च रात तक यात्रा मध्य प्रदेश में रुकेगी... 7 मार्च को बांसवाड़ा में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 7,8 और 9 मार्चो को यात्रा गुजरात में रुकेगी..."।
Mar 02, 2024, 9:42 AM IST

रामेश्वरम कैफे पर अहम अपडेट

बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने IPC की धारा 307, 471 और UAPA की धारा 16, 18 और 38 के तहत FIR दर्ज की है, FIR में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई हैं।
Mar 02, 2024, 9:42 AM IST

आज हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार

राजभवन में सीएम योगी राज्यपाल की मुलाकात, ओपी राजभर मंत्री बनाए जा सकते हैं। दारा सिंह चौहान भी मंत्री बनाए जा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+