Weather: दिल्ली-NCR में अब बरसेगी आसमान से आग, कई राज्यों में दिखेगा गर्मी का विकराल रूप, जानिए IMD Updates
Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए बुरी खबर है क्योंकि यहां पर अब गर्मी फिर से प्रचंड रूप धारण करने वाली है इसलिए मौसम विभाग ने सभी को सेहत के प्रति सचेत रहने को कहा है।
आईएमडी ने देश की राजधानी में अब चुभने वाली गर्मी की बात कही है, हालांकि यहां पर लू चलने की संभावना नहीं है लेकिन स्थिति कमोबेश लू जैसी ही रहेगी इसलिए लोगों को घर से निकलते वक्त काफी एहतियात बरतने की जरूरत है क्योंकि जरा सी लापरवाही बड़ी बीमारी को दावत दे सकती है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री
मौसम विभाग का कहना है कि इस पूरे हफ्ते अब दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान में आग बरसेगी, अगर आज की बात करें तो दिल्ली में आज मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री के आस-पास रह सकता है।
दिल्ली में फिलहाल प्रदूषण की स्थिति काफी बेहतर है।The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 121 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 142 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 115 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 113 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -124 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -115 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
तो वहीं दूसरी ओर आईएमडी में पंजाब, हरियाणा के कुछ जिलों में कहीं-कहीं आज हल्की बारिश के आसार हैं जबकि हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, गिलगित और बाल्टिस्तान में भारी बारिश की आशंका है।
हिमाचली क्षेत्र में बने विक्षोभ का असर अब खत्म
हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचली क्षेत्र में बने विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है इसलिए अब इन राज्यों में भी बारिश कमं होगी तो वहीं केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु में आज शाम तक बरसात हो सकती है इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications