Aaj ka Mausam: दिल्ली NCR में उमस वाली गर्मी, कुछ राज्यों में बारिश के आसार, कैसा रहेगा आज का मौसम?
Weather Today: दिल्ली एनसीआर में सुहाने मौसम के बाद आज मंगलवार को फिर से तापमान में इजाफा होने के आसार हैं। तेज धूप की वजह से दो से तीन डिग्री तापमान बढ़ा सकता है। दिल्ली में आज तापमान अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रहेगा।

दिल्ली में आज तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। आज पूरे दिन मौसम शुष्क बना रहेगा और 17 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि इस हफ्ते में दिल्ली में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में 19 अप्रैल बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि 21 से मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
Recommended Video
Weather Forecast: इन राज्यों में बढ़ेगी हीटवेट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में चार राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जबकि हिमालयी क्षेत्र के कुछ राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश भी देखने को मिलेगा।
आईएमडी रिपोर्ट के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ लगभग लॉन्ग के साथ मध्य क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में है। जिसकी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
आईएमडी के मुताबिक, 19 अप्रैल तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल तक और तेलंगाना में 17 से 18 अप्रैल तक और गोवा में आज हीटवेट रहेगी।
Weather Forecast: इन राज्यों में बारिश के आसार
आईएमडी ने कहा है कि, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 21 अप्रैल तक गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक 18 से 20 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के लिए गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है।
18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में और 18 और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में ओलावृष्टि की संभावना है। 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर राज्य में भारी वर्षा होगी।












Click it and Unblock the Notifications