Monsoon 2028: खत्म हुआ मानसून का इंतजार, केरल पहुंचा मानसून, 15 राज्यों में रेन अलर्ट, IMD ने की ये अपील
Monsoon: लू के थपेड़ों और चुभती गर्मी से अगर दुखी हैं तो अब खुश हो जाइए क्योंकि अब इंद्र देवता कई राज्यों में जमकर बरसने वाले हैं, जी हां, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मानसून ने केरल में एंट्री मार दी है और इसी वजह से मौसम विभाग ने केरल समेत 15 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका जताई है और अलर्ट जारी किया है।
जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं। तो वहीं मौसम विभाग का कहना है कि मानसून धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आंधी-तूफान से गर्मी का असर कम किया है, आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 4 से 6 जून के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था, आज दिल्ली में 'येलो अलर्ट' जारी है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, आगरा, अलीगढ़, बिजनौर, फिरोजाबाद, एटा, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, मथुरा, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भारी बारिश का अलर्ट है।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पटना, गया, नवादा, जहानाबाद, बक्सर, सिवान, वैशाली, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय और मुंगेर में 5 जून तक के लिए रे अलर्ट है।
उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड में बारिश-तूफान की चेतावनी है, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना, सोलन, किन्नौर, शिमला और हमीरपुर में 75 से 80 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चल सकती हैं। मनाली का अधिकतम तापमान 13°C व न्यूनतम 5°C तक पहुंचने की संभावना है।
महाराष्ट्र में भी बदलेंगे बादल, अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों तक पहुंचने में लगभग एक सप्ताह, और मुंबई तक पहुंचने में लगभग 10 दिन लग सकते हैं, बशर्ते इसकी गति सामान्य बनी रहे। वर्तमान में केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जबकि महाराष्ट्र में अभी हल्की गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश देखी जा रही है। ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई महानगर क्षेत्र में 4 जून से मौसम में बदलाव स्पष्ट रूप से नजर आने लगेगा। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, जिससे तापमान और उमस में कमी आएगी।














Click it and Unblock the Notifications