Aaj ka Mausam Update: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण, राजस्थान में हल्की ठंड, जानें मौसम के ताजा हाल
Today Weather Updates LIVE: दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दूसरे दिन बाद भी प्रदूषण खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है। जिसके चलते लोगों की सांसों में जहर घुल रहा है। इसके साथ ही दिल्ली में नवंबर के पहले सप्ताह में भी गर्मी का अहसास बरकरार रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आने वाला है वहीं, राजस्थान समेत उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम के पल पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
केरल के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, पलक्कड़, त्रिशूर, मलप्पुरम और कोझिकोड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज तमिलनाजु के अधिकतर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथौरम, शिवगंगई, डिंडीगुल, मदुरै, पुदुक्कोट्टई, तिरुचिरापल्ली, करूर, त्रिरुपुर, कोयंबटूर, इरोड, नीलगिरी, नामक्कल, धर्मपुरी, सलेम, तंजावुर और पेरम्बलूर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications