Aaj ka Mausam: दिल्ली में तापमान गिरने से ठंड का एहसास, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

Today Weather Updates LIVE: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा होने लगा है। पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में सर्दी का आगमन होगा। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गुजरात में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Today Weather Updates LIVE

पल-पल की अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
Oct 12, 2024, 3:13 PM IST

इन राज्यों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, केरल, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र के अलावा गुजरात और कर्नाटक के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।
Oct 12, 2024, 3:13 PM IST

राजस्थान में आज गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका जताई है। साथ ही आंधी-तूफान का लेकर भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कई जिलों में बारिश होने की भी संभावना जताई है।
Oct 12, 2024, 3:12 PM IST

केरल में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे केरल में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं भारी बारिश होगी तो वहीं कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी। बारिश से मौसम सुहावना हो जाएगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Oct 12, 2024, 2:21 PM IST

तमिलनाडु में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर, नागापट्टिनम, तिरुवरुर, तंजावूर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य शेष जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है।
Oct 12, 2024, 1:05 PM IST

Mumbai Weather: मुंबई में आज बारिश के आसार

मुंबई में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान शाम या रात के समय बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।
Oct 12, 2024, 11:15 AM IST

कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने कर्नाटक के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बेलगाम, गदग, हावेरी, बेल्लारी, दावणगेरे, चित्रदुर्ग, तुमकुर और रामनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां झमाझम बारिश होगी।
Oct 12, 2024, 10:52 AM IST

Weather Report: पारा गिरने से दिल्ली में सर्दी की आहट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जो ठंड के मौसम की शुरुआत का संकेत है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की है, कुछ इलाकों में तो तापमान 20 डिग्री से भी नीचे चला गया। यह ठंडक ऊंचे पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण है, जो आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने का संकेत है।
Oct 12, 2024, 10:46 AM IST

Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा होने लगा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ठंडा होने लगा है। पिछले दो दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सुबह शाम गुलाबी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली एनसीआर में सर्दी का आगमन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+