Aaj Ka Mausam: कोलकाता में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 10 डिग्री, कई राज्यों में 'कोल्डवेव' Alert
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक सर्दी ने हाहाकार मचाया हुआ है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। घने कोहरे ने रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी है, ट्रेनें-फ्लाइट्स भी अपने निर्धारित वक्त से काफी पीछे चल रहे हैं, जिससे आम यात्रियों को परेशानी हो रही है।
तो वहीं कोलकाता में ठंड का रिकॉर्ड टूट गया, यहां पर मंगलवार की सुबह न्यूनतम तापमान 10.02 डिग्री पहुंच गया जो कि 13 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, मौसम विभाग ने आज और कल फिर से तापमान में गिरावट की आशंका को व्यक्त किया है और यहां पर 'कोल्डवेव' का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम बंगाल में ठंड और बढ़ेगी।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की 7 जनवरी 2026 की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। दिल्ली-एनसीआर में रात के समय तापमान 1°C से 5°C के बीच बना हुआ है, जिससे सुबह-शाम का समय काफी ठंडा हो गया है, मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 6-8°C के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 15-17°C तक जा सकता है।
येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगी ठंड
तो वहीं इसकी आवोहवा में पहले से सुधार हुआ है। IMD ने कोहरे के लिए पहले से ही यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 287 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -284 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -298 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -262 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -265 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में येलो अलर्ट है तो वहीं बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां
ठंड और घने कोहरे के मद्देनजर स्कूलों की छुट्टियां कई राज्यों में बढ़ाई गई या जारी हैं। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है
Aaj Ka Mausam:लोगों के लिए जरूरी सुझाव
- बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, टोपी और दस्ताने पहनें।
- कोहरे में वाहन चालक हेडलाइट का प्रयोग करें।
- बुजुर्गों, बच्चों का विशेष ध्यान दें।
- कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं।
- ट्रेनें और उड़ानों में देरी हो सकती है, इसलिए अपडेट लेकर ही घर से निकलें।












Click it and Unblock the Notifications