Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, कई राज्यों में बारिश के अलर्ट, देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam (IMD Weather Forecast Today): उत्तर भारत में सर्दी अब पूरे तेवर में आ चुकी है। दिसंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड तेज हो गई है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम के चलते न सिर्फ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, बल्कि कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी के भी आसार बन गए हैं।

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर साफ दिख रहा है, वहीं कश्मीर से लद्दाख तक बर्फीली रातें लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले करीब एक हफ्ते तक देशभर में ठंड का यह उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कभी तापमान थोड़ा बढ़ेगा, तो कभी अचानक गिरावट दर्ज होगी। कोहरा दिन-ब-दिन और घना हो सकता है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ने की आशंका है।

Aaj ka Mausam IMD Weather Forecast Today

🟡 पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

🔹पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाओं के चलते ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इन राज्यों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि अगले चार दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन ठंड से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल कम है।

🔹पूर्वी राजस्थान और झारखंड जैसे राज्यों में भी सर्द हवाओं का असर दिखेगा। वहीं पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में गिरावट के आसार हैं। पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी परेशान कर सकता है।

🟡दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण की मार

दिल्ली और आसपास के इलाकों में लोग ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रहे हैं। सुबह के समय घना कोहरा छा रहा है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

6 दिसंबर को दिल्ली में बादल छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर दृश्यता कम रहेगी। अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी जताई गई है, जिससे रात की ठंड थोड़ी कम हो सकती है।

🟡उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

🔹उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी और बारिश की संभावना बनी हुई है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में आने वाले दिनों में बर्फ गिर सकती है, जिससे तापमान और नीचे जाने के आसार हैं।

🔹हिमाचल प्रदेश में इस समय मौसम बेहद शुष्क और कड़ाके की ठंड वाला बना हुआ है। कई जगह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम केंद्र शिमला का अनुमान है कि 5 से 7 दिसंबर के बीच चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के ऊपरी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

🔹कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जबकि पहलगाम में यह माइनस 4.8 डिग्री तक पहुंच गया है। लेह में पारा माइनस 9 डिग्री, कारगिल में 7.8 और नुब्रा घाटी में माइनस 7.6 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

🔹मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

🟡पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर पंजाब के ऊपर 3.1 से 4.5 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा ऊपरी वायुमंडल में एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। यही कारण है कि आने वाले दिनों में मौसम बार-बार बदलता नजर आ सकता है।

🟡दक्षिण भारत में बारिश के संकेत

अगले 24 घंटे के दौरान दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं दक्षिण लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

🟡महाराष्ट्र और गुजरात का हाल

महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों तक रात के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद दो दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। गुजरात में अगले सात दिनों तक तापमान लगभग स्थिर बने रहने का अनुमान है।

कुल मिलाकर देश के बड़े हिस्से में सर्दी अब पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। पहाड़ों पर बर्फ और मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं आने वाले दिनों में लोगों को पूरी तरह कंपाने वाली हैं। ऐसे में गर्म कपड़े, सावधानी और सतर्कता अब सबसे जरूरी हो गई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+