Aaj Ka Mausam: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल? जानिए अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश भर में मानसून अपनी चरम सीमा पर है, दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक मौसम काफी खराब है, अगर दिल्ली की बात करें तो आज यहां पर पूरे दिन रूक रूककर बरसात होती रहेगी, IMD के मुताबिक 20 अगस्त तक यहां पर बारिश का दौर जारी ही रहेगाा इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम का अपडेट चेक करें।
लगातार हो रही बरसात के कारण कई राज्यों में स्थिति काफी खराब है। रविवार को कश्मीर के कठुआ में बादल फटने से 7 लोगों की मौत हो गई तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल में आज भी भारी बारिश की आशंका है।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली हुई है। दिल्ली में मंडे सुबह 6 बजे AQI 103 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 103 एक्यूआई
मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में भारी बारिश होने के आसार हैं।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, चिक्कबल्लापुरा, चिक्कमगलुरु, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, हसन, कोलार, मांड्या, मैसूरु, शिवमोग्गा और तुमकुरु में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश के आसार (Aaj Ka Mausam)
भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के बड़े हिस्से के लिए रेड अलर्ट जारी किया है । रविवार सुबह भारी बारिश के बीच मुंबई और पड़ोसी ठाणे के कई इलाकों में भी जलभराव देखा गया। मौसम विज्ञानियों ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में शहर में 400 मिमी से ज़्यादा बारिश होने की संभावना है। मुंबई में 19 अगस्त तक ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार के लिए पालघर ज़िले में रेड अलर्ट में बदल दिया गया है।
अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार (Aaj Ka Mausam)
अगले सात दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र (मुंबई सहित), गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश होगी, 17-19 तारीख के दौरान कोंकण (मुंबई सहित), गोवा, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र में अत्यधिक भारी बारिश होने के आसार हैं। 20 अगस्त के लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications