Aaj Ka Mausam: दिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, बिहार में 'कोल्ड डे', कई राज्यों में रेन अलर्ट, बढ़ेगी गलन
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा है, हाड़ कंपाने वाली ठंड से हर कोई परेशान है, कोहरे और शीतलहर ने लोगों का सड़कों पर जीना मुहाल किया हुआ हो तो वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग का ताजा अपडेट बेहद ही डराने वाला है, आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि लोगों को आने वाले पूरे हफ्ते में सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है, उल्टा कुछ राज्यों में अब बारिश होगी, जिससे कंपकपी और बढ़ेंगी।
मौसम विभाग ने राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में घने कोहरे की आशंका व्यक्त की है तो वहीं बिहार में 'कोल्ड डे' की स्थिति बनी हुई है। IMD ने लोगों से अपील की है कि 'वो सेहत के प्रति सचेत रहें और बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर लें।'

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जो कि सामान्य से 2.7 डिग्री कम था और साल 2024 के बाद ये सबस सर्द दिन था। आज भी यहां घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी है।

दृश्यता कम रहने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हैं, दिन में धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो सकता है, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से सर्दी बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान लगभग 6°C - 8°C और अधिकतम लगभग 16°C - 18°C के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली की आबोहवा पहले से थोड़ी सुधरी है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 272 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -276 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -272 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -281 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -263 AQI

Aaj Ka Mausam: बर्फबारी की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट जारी है , कश्मीर और हिमाचल के कई जिलो में पारा शून्य से नीचे माइनस में चल रहा है।
Aaj Ka Mausam: क्या है उत्तर प्रदेश का हाल?
पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है, पूर्वी यूपी में ठंडी हवाओं के साथ ठिठुरन बनी रहेगी। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, लेकिन ठंड से राहत के आसार कम हैं। सोमवार से यहां के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की भी आशंका है, जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।
Aaj Ka Mausam: बिहार में 'कोल्ड डे' की स्थिति
बिहार में भी 11 जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी है। कई जिलों में कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है, दिन में धूप निकल सकती है, लेकिन शाम होते ही सर्दी बढ़ेगी , फिलहाल न्यूनतम तापमान काफी नीचे बना हुआ है।

Aaj Ka Mausam: दक्षिण भारत में भारी बारिश की आशंका
तमिलनाडु, पुडुचेरी में आज से भारी बारिश की चेतावनी है। तो वहीं चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, कर्नाटक में वैसे तो मौसम शुष्क है लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों को तंग किया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications