Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पारा पहुंचा 47 डिग्री,कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट लेकिन इस राज्य में बरसेंगे मेघ

Weather Updates: दिल्ली समेत देश के कई राज्य भयंकर गर्मी की चपेट में हैं। आसमान से आग बरस रही है, लोगों का घर से बाहर जाना काफी मुश्किल हो रहा है।

सोमवार को दिल्ली में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक था, आज भी दिल्ली-एनसीआर वालों को राहत मिलने के आसार नहीं हैं और आज भी दिन में आसमान से शोले गिरेंगे।

Aaj Ka Mausam

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में हीटवेव चलाने की आशंका को व्यक्त किया है और कहा है कि गंभीर हीटवेव के मद्देनजर हर किसी को अपने स्वास्थ्य का ध्यान जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही इंसान को बड़ी मुसीबत में डाल सकती हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक रह सकता है और दिन में तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं।

Recommended Video

    Aaj Ka Mausam: दिल्ली में पारा पहुंचा 47 डिग्री,कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट

    कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट, अलर्ट जारी

    जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर 23 मई तक उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं बिहार, झारखंड, बंगाल,ओडिशा और महाराष्ट्र में भी भीषण गर्मी की आशंका को व्यक्त किया जाता है।

    केरल के चार जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट

    जहां उत्तर भारत गर्मी से धधक रहा है, वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 23 मई तक केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है।

    इस बार मानसून 31 मई तक केरल पहुंच सकता है

    उसका कहना है कि केरल और आस-पास के इलाकों में अबप्री-मॉनसून बारिश हो रही है, उसने तिरुवनंतपुरम, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की और अलाप्पुझा में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून 31 मई तक केरल पहुंच सकता है।

    पूर्वोत्तर के राज्यों में होगी बरसात

    तो वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आपको भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने असम, सिक्किम, मेघालय और गोवा में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+