Aaj ka Mausam: कड़ाके की ठंड में 4 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 29 शहरों में शीतलहर, IMD की नई चेतावनी
Aaj ka Mausam 10 january 2026: देश के बड़े हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कहीं घना कोहरा सड़कों को निगल रहा है तो कहीं सर्द हवा हड्डियों तक चुभ रही है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने 10 जनवरी 2026 के लिए ऐसा अपडेट जारी किया है जिसने उत्तर से लेकर दक्षिण तक लोगों की चिंता बढ़ा दी है। उत्तर और पूर्वी भारत के 29 शहर शीतलहर की गिरफ्त में हैं तो दक्षिण के चार राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी हो चुका है।
पहाड़ों से लेकर मैदान और समुद्र तक मौसम का मिजाज एक साथ बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। IMD के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत और बिहार में अगले पांच से सात दिनों तक सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है।

मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी अगले दो से तीन दिनों तक यही हाल रहने वाला है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति बनने वाली है यानी दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिलेगी।
कहां कहां चलेगी शीतलहर?
10 और 11 जनवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी है। 10 जनवरी को उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार भी इसी ठंडे झटके की चपेट में रहेंगे।
राजस्थान में 11 से 14 जनवरी तक शीतलहर का असर बना रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पाला पड़ने की भी आशंका जताई गई है।
चार राज्यों में बारिश बढ़ाएगी टेंशन
दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे अवदाब ने दक्षिण भारत का मौसम उलट कर रख दिया है। IMD ने अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के लिए 10 जनवरी को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 11 जनवरी को भी कुछ इलाकों में तेज बरसात हो सकती है।
इस बारिश से इन राज्यों में तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है जिससे ठंडक और बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में समुद्र बहुत उग्र रहने वाला है इसलिए मछुआरों को तट से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।
तमिलनाडु तट पर समुद्र का रौद्र रूप
तमिलनाडु और पुडुचेरी तट के पास 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। खाड़ी एरिया और गल्फ ऑफ मन्नार में समुद्र की हालत बहुत खराब रहने वाली है। ऐसे में किसी भी तरह की समुद्री गतिविधि खतरनाक साबित हो सकती है।
29 शहर में कोल्ड वेब का अलर्ट
पूर्वी भारत में बिहार के पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, लखीसराय, पटना और सिवान में शीतलहर का असर तेज रहेगा। झारखंड में रांची, जमशेदपुर, बोकारो और हजारीबाग में बाहर निकलना मुश्किल होगा।
उत्तर प्रदेश में प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, टुंडला, अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर में सुबह के समय तेज सर्द हवा के साथ शीतलहर चलेगी। हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और कुरुक्षेत्र तथा पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, फिरोजपुर और पटियाला भी इसी ठंड की चपेट में हैं।
दिल्ली एनसीआर में ठंड का डबल अटैक
दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में शीतलहर बनी रहने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी ने इस सर्दी की सबसे ठंडी सुबह देखी और कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई। ठंडी हवाओं के साथ नमी बढ़ने से कोहरा और गलन दोनों लोगों को परेशान कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश में मिलेगी हल्की राहत
यूपी के लोगों को अगले दो दिनों में कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि धूप निकलने से कोहरा और ठंड थोड़ी कम होगी। हालांकि कई इलाकों में बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह राहत अस्थायी मानी जा रही है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध बनी रह सकती है।
बिहार में शीत दिवस का खतरा
बिहार में 10 और 11 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति बनने की चेतावनी है। दिन के तापमान में सामान्य से ज्यादा गिरावट हो सकती है। पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा में घने कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम रहने वाली है।
कश्मीर में जमी डल झील, कड़ाके की ठंड जारी
कश्मीर घाटी इस समय चिल्ला ए कलां की चपेट में है जो 29 जनवरी 2026 तक चलेगा। श्रीनगर में तापमान हिमांक से कई डिग्री नीचे चला गया है और डल झील के कुछ हिस्से जम चुके हैं। IMD के अनुसार 21 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन बादल छाए रहेंगे। 10 जनवरी तक रात का तापमान और गिर सकता है उसके बाद एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी संभव है।
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ठंड का जोर
राजस्थान में अगले दो से तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की और गिरावट हो सकती है और यह सामान्य से दो से चार डिग्री नीचे रहेगा। छत्तीसगढ़ में हिमालय से आ रही सर्द हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है और पिछले 28 दिनों में ठंड से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
हरियाणा में बढ़ी कंपकंपी
हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई जिलों में हल्की बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
कुल मिलाकर 10 जनवरी का दिन देश के अलग अलग हिस्सों में अलग अलग चुनौती लेकर आ रहा है। कहीं ठंड और कोहरा लोगों की रफ्तार थाम रहा है तो कहीं बारिश और उफनता समुद्र खतरे का संकेत दे रहा है। ऐसे में IMD की सलाह पर चलना और सावधानी बरतना ही सबसे बड़ा बचाव है।
-
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications