Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आज का मंत्रः मन की शांति के लिए करें इस मंत्र का जाप

नई दिल्लीः अपनी जिंदगी में हर कोई सुख-शांति चाहता है। लेकिन कई बार ये संभव नहीं हो पाता है। जानकार लोगों का कहना है कि अगर मन शांत रहता है तो मनुष्य को कोई परेशानी नहीं आती है। शांत मन से ही सभी प्रकार के फैसले लिए जाते हैं। मन को शांत करने के लिए ज्योतिषियों ने एक मंत्र का सुझाव दिया है।

मन को शांत करने का मंत्र है-

मन को शांत करने का मंत्र है-

मन को शांत करने का मंत्र है- यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से किसी तरह की मुश्किल नहीं आती है। संध्या के समय उत्तर की ओर मुख करके एक मास तक लगातार इस मंत्र का जाप करें। दिन में तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है।

मन को एकाग्र करने का मंत्र है-

मन को एकाग्र करने का मंत्र है-

मन को एकाग्र करने का मंत्र है- पुनन्तु विश्वभूतानि जातवेदः पुनीहि मा। ज्योतिषियों का कहना है कि यदि हम इस मंत्र का उच्‍चारण करें तो हम अपने मन पर नियं‍त्रण रख सकते हैं। सुबह के समय पूर्व दिशा की ओर इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। इस मंत्र का जाप लगातार सात दिनों तक करना होगा।

लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र-

लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र-

लक्ष्मी जी की कृपा पाने का मंत्र- चन्दनस्य महत्पुण्यम् पवित्र् पापनाशनम् आपदां हरते नित्यम् लक्ष्मी तिष्ठतु सर्वदा। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। इसे चंदन मंत्र का जाता है। संध्याकाल में उत्तर की ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक प्रत्येक दिन 3 बार इस मंत्र का जाप करें।

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-

बुरी आदतों को छोड़ने का मंत्र-

इसके अलावा बुरी आदतों को छोड़ने के लिए इस मंत्र का इस्तेमाल किया जाता है-ते वाष्प वारि परिपूर्ण लोचनम् मारुतिं नमत रक्षसान्तकम्। इस मंत्र का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का इस्तेमाल करता है तो असर होता है।

 बॉस को खुश करने का मंत्र है-

बॉस को खुश करने का मंत्र है-

इसके लिए अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपका बॉस आपसे खुश रहे तो इस मंत्र का जाप किया जाता है। अपने बॉस को खुश करने का मंत्र है- एलालवंग संयुक्तम् ताम्बूलं प्रतिगृह्मताम्। ज्योतिषियों का दावा है कि अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे खुश होंगे। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है।

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र-

शनिदेव को खुश करने का मंत्र- ऊं ऐं ह्रीं क्‍लीं शं शनैश्‍चराय नम:। इस मंत्र का जाप करके आप शनिदेव को खुश कर सकते हैं। कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश होते हैं। शनि से जुड़ी बाधा दूर करने के लिए शनि मंत्र का प्रयोग‍ किया जाता है। इस मंत्र को शनिवार के दिन से शुरु कर 9 दिन तक 9 बार जाप करने से शनि की दशा शांत होती है। ज्योतिषी दावा करते हैं कि शनिदेव के इस मंत्र का जाप करने से शनिदेव खुश हो जाते हैं।

संतान की भलाई का मंत्र है-

संतान की भलाई का मंत्र है-

संतान की भलाई का मंत्र है- श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने प्रणतः क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप एक मंत्र का जाप करें तो आपकी संतान सदा सुखी रहेगी। इस मंत्र को शरद मंत्र के नाम से जाना जाता है। इस मंत्र का इस्तेमाल संतान के कल्‍याण की कामना के लिए किया जाता है। इसका जाप लगातार 7 दिन तक करना चाहिए। हर रोज इसका तीन बार जाप करना शुभ माना जाता है। इसका जाप दिन में किया जाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+