आज का मंत्रः मंगल दोष के कारण आती है शादी में कठिनाई, जानिए मंत्र

नई दिल्लीः शादी से पहले जब कुंडली मिलाई जाती है तो मंगली दोष के बारे में पूछा जाता है। अगर किसी की कुंडली में मंगली दोष है तो उसकी शादी मंगली दोष वाले से ही की जाती है। मंगली दोष पर ज्योतिषियों के अपने तर्क हैं। कहा जाता है कि जिस किसी व्‍यक्ति पर मंगल दोष होता है उसका कोई भी काम सफल नहीं होता है। इस मंगली दोष को दूर करने के लिए एक मंत्र दिया जाता है।

मंगली दोष को दूर करने का मंत्र

मंगली दोष को दूर करने का मंत्र

मंगली दोष को दूर करने का मंत्र है- धरणी गर्भ सम्भूतम् विद्घुत कान्ति समप्रभम् कुमारं शक्ति हस्तं तं मंगलं प्रणमाम्यहम्। इस मंत्र का जाप करना बेहद आसान है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगलवार को संध्याकाल में इस मंत्र का जाप करें।

108 बार किया जाता है जाप

108 बार किया जाता है जाप

कहा जाता है कि अगर को तीन दिन तक लगातार एक माला अर्थात 108 बार इसका जाप करता है तो मंगली दोष दूर होता है। मंत्र का जाप करते ध्यान रहे कि प्रथमा अंगुली (इंडेक्स फिंगर) से माला को ना छूएं। जब भी मंत्र की शुरुआत करें। मंगलवार से ही करें। अगर कोई सच्चे मन से मंत्र का जाप करता है तो उससे मंगली दोष दूर हो जाता है।

लंबी आयु के लिए करें, मंत्र का जाप

लंबी आयु के लिए करें, मंत्र का जाप

कुंडली दोष के अलावा अगर आप लंबी आयु चाहते हैं तो, इस मंत्र का जाप ये मंत्र है- 'सप्तैते चिरजीविनंः' इस मंत्र के जाप को ज्योतिषी लंबी आयु के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि अगर आप इस मंत्र का लगातार जाप करते हैं तो आपकी आयु लंबी होगी। इस मंत्र का जाप करना भी बेहद आसान है।

इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या

इस मंत्र से दूर होगी खर्राटों की समस्या

लंबी आयु के अलावा अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं तो 'ऊं कलशस्य मुखे विष्णुः कण्ठे रुद्रः समाश्रितः' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगाातर इस मंत्र का जाप करने से खर्राटे की समस्या दूर हो जाती है। खर्राटों के इस मंत्र का जाप करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। खर्राटों की समस्या के निदान के लिए शाम से समय में उत्तर दिशा की ओर मुख करके सात दिनों तक लगातार तीन बार इस मंत्र का जाप करेँ। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर आप सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके खर्राटे आने बंद हो जाएंगे।

इस मंत्र से करें घर की रक्षा

इस मंत्र से करें घर की रक्षा

हर कोई चाहता है कि उसका घर सुरक्षा हो रहे। घर की रक्षा के लिए-तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे माचल माचल। मंत्र का जाप रोजाना करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर कोई इस मंत्र का जाप रोजाना करता है तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। ज्योतिषियों के मुताबिक शाम के समय उत्तर के ओर मुख करके लगातार 7 दिन तक इस मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजाना तीन बार इस मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। लगातार जाप करने से घर से असुरक्षा की भावना हट जाती है।

सफलता का मंत्र

सफलता का मंत्र

कार्यों में सिद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें- 'यादृशी भावना यस्य सिद्धिर्भवति तादृशी'। इस मंत्र का भावना मंत्र के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों का कहना है कि अगर कोई सच्चे मन से इस मंत्र का जाप करता है तो उसको कार्यों में सफलता मिलती है।

दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

दुर्घटना से बचना चाहते हैं तो करें इस मंत्र का जाप

अगर आप बार-बार दुर्घटना का शिकार होते हैं तो स्थिर मंत्र का जाप करना चाहिए। यह मंत्र है- 'यावत कर्म समाप्तिः स्यात् तावत् त्वं स्थिरोभव' ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से करने वाले को कभी दुर्घटना का सामना नहीं करना पड़ता।

लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा

लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप करने से होता है फायदा

दुर्घटना के साथ-साथ कई लोगों के पास धन की कमी होती है। इसके लिए लक्ष्मी जी का जाप करने की सलाह दी जाती है। ऊं महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मीः प्रचोद्यात् मंत्र का जाप करने से आपकी बचत में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों का कहना है कि इस मंत्र का जाप उत्तर दिशा की ओर मुख करके संध्या काल में 7 दिन लगातार 3 बार इसका उच्चारण करना चाहिए। अगर आप लगातार ऐसा करते हैं तो आप बचत की ओर अग्रसर हो जाएंगे। आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+