10 दिसंबर से भूख हड़ताल पर एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी, झेलनी पड़ेगी परेशानी
नई दिल्ली। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने 10 दिसंबर से भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। सरकार द्वारा 6 हवाईअड्डों का पीपीपी मॉडल पर विकास करने के फैसले के खिलाफ ये कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले महीने ही सरकार ने 6 हवाईअड्डों को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप के तहत निजी कंपनियों के हाथों में सौंपने का फैसला किया। इन हवाईअड्डों की देखरेख अब एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बजाए निजी कंपनियों के हाथों में होगी। सरकार ने अहमदाबाद, लखनऊ, गुवाहाटी, तिरुवनन्तपुरम और मेंगलुरु हवाईअड्डे की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को सौंपने का फैसला किया, जिसका AAI विरोध कर रहे हैं।
सरकार के इस फैसले के विरोध में 4 दिसंबर को AAI ने देशभर में प्रदर्शन किया। अब कर्मचारियों ने भूख हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। अगर कर्मचारी तय घोषणा के मुताबिक सोमवार से हड़ताल पर जाते हैं तो आपको एयरपोर्ट पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications