Andhra:'कौशल विकास घोटाला मामले में AAG कर रहे गुमराह', TDP का बड़ा आरोप
आंध्र प्रदेश कौशल विकास निगम घोटाला मामले में टीडीपी ने अतिरिक्त महाधिवक्ता पोन्नावोलु सुधाकर रेड्डी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीडीपी नेता और पूर्व मंत्री अलापति राजेंद्र प्रसाद ने कहा है कि एएजी कथित कौशल विकास घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अंश को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। टीडीपी नेता ने दावा किया कि पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को कुछ मुद्दों को तहत आरोपी जरूर बनाया गया है, लेकिन अतिरिक्त महाधिवक्ता राजनीतिक दबाव में अपने संवैधानिक अधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।

टीडीपी ने कथित कौशल विकास घोटाला मामले को टीडीपी ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लेकर अतिरिक्त महाधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट के फैसले एक अंश को अनुचित तरीके से पेश कर रहे हैं। मीडिया से बातीच के दौरान टीडीपी नेता अलापति राजेंद्र प्रसाद ने दावा किया कि मामले में सुप्रीम कोर्ट की पीठ के दोनों न्यायाधीशों ने पीसी अधिनियम की धारा 17 ए को लेकर एकमत नहीं थे। ऐसे में इस मुद्दे को एक बड़ी पीठ द्वारा निर्णय लेने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा गया।
वहीं टीडीपी चीफ एनसी नायडू के खिलाफ वाईएसआरसीपी नेताओं के बयान पर पटवार करते हुए अलापति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी एक दशक से अधिक समय से मुकदमे के लिए अदालतों में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जबकी टीडीपी पूरा सहयोग कर रही है।
टीडीपी नेता ने कहा, वाईएसआरसीपी नेताओं को एनसी नायडू की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। क्योंकि वे कानून का पालन करने वाले देश के नागरिक हैं। वे सीए जगन की तरह बिना किसी तरह की छूट लिए अदालत में उपस्थित हो रहे हैं।" टीडीपी नेता वाईएसआरसी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सीएम को पहले कथित 43 हजार करोड़ के घोटाला मामले में सीबीआई की अदालत में पेश होना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications