अब आधार की कोई जरूरत नहीं, UIDAI ने शुरू की वर्चुअल ID सेवा, जानिए कैसे करें जनरेट
नई दिल्ली। आधार डाटा लीक होने की खबरों के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने इसमें कुछ और बदलाव करने का निर्णय लिया है। यूआईडीएआई ने वर्चुअल आईडी की शुरुआत करने का फैसला किया है। यूआईडीएआई ने आज कहा कि वीआईडी और यूआईडी टोकन में माइग्रेट हो गईं इसकी ऑथेंटिकेशन यूजर एजेंसीज के साथ अब इसका वर्चुअल आईडी सिस्टम ऑपरेशनल हो गया है। 1 जुलाई से आप आधार का वर्चुअल आईडी जेनरेट कर सकेंगे।

यानी अब आपको किसी को अपना आधार नंबर सीधा देने की जरूरत नहीं और न ही वो आपका आधार जान पाएगा। वर्चुअल आईडी 16 अंक का एक नंबर होगा, जिसे आप अलग-अलग जगहों पर आधार नंबर के विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकेंगे। यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 1 जुलाई से वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन (ID) को मैंडट कर दिया है।
कहां से जेनरेट कर सकते हैं VID?
आधार वर्चुअल आईडी को UIDAI के पोर्टल से जेनरेट किया जा सकता है। यह एक डिजिटल आईडी होगी। आधार होल्डर इसे कई बार जनरेट कर सकता है। मौजूदा समय में VID सिर्फ एक दिन के लिए ही वैलिड होती है। इसका मतलब हुआ कि एक दिन बाद आधार होल्डर इस वर्चुअल आधार आईडी को फिर से जेनरेट कर सकता है। इसे सिर्फ UIDAI की वेबसाइट से ही जेनरेट किया जा सकता है।
ऐसे जनरेट करें अपनी VID
VID जेनरेट करने के लिए UIDAI के होमपेज पर जाएं।
अब अपना आधार नंबर डालें। इसके बाद सिक्योरिटी कोड डालें और SEND OTP पर क्लिक कर दें।
जिस मोबाइल नंबर से आपका आधार रजिस्टर्ड होगा, वहीं आपको OTP भेजी जाएगी।
OTP डालने के बाद आपको नई VID जेनरेट करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
जब यह जेनरेट हो जाएगी तो आपके मोबाइल पर आपकी वर्चुअल आईडी भेज दी जाएगी। यानी 16 अंकों का नंबर आ जाएगा।
न कार्ड को आधार से लिंक कराना है जरूरी
अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड (PAN) को आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं किया है तो आपको कई टेंशन झेलनी पड़ सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने पैन को आधार के लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून तय की है। सीबीडीटी आधार से पैन को लिंक करने की तारीख चार बार बढ़ा चुका है। आपको बता दें कि ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने के लिए आपको पहले अपने आधार कार्ड को पैन से जोड़ना होगा। सरकार ने पैन के साथ आधार को जोड़ना अनिवार्य बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications