अगर इस तारीख तक नहीं जमा कराया अपना आधार नबंर तो बंद हो जाएगा आपका PF अकाउंट

यानी अगर आपने 31 जनवरी 2017 तक अपने पीएफ अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो आपका पीएफ अकाउंट बंद हो जाएगा।

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपना आधार कार्ड नहीं बनाया तो आपके पास कुछ दिन का ही वक्त है इसे बनवाने के लिए। अगर आप आधार कार्ड नहीं बनवा पाते हैं तो आप कई सुविधाएं से वंचित रह जाएंगे। इस महीने के आखिरी तक अगर आपने जनवरी के आखिरी तक अपने पीएफ अकाउंट को अप ने आधार कार्ड से अचैट नहीं करवाया तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। दरअसल कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन यानी EPFO ने पीएफ अकाउंट के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। ईपीएफओ ने अपने 50 लाख पेंशनभोगियों और करीब 4 करोड़ अंशधारकों के लिए आधार कार्ड को पीएफ अकाउंट से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है।

अगर इस तारीख तक नहीं जमा कराया अपना आधार नबंर तो बंद हो जाएगा आपका PF अकाउंट

यानी अगर आपने 31 जनवरी 2017 तक अपने पीएफ अकाउंट को आधार कार्ड से लिंक नहीं करवाया तो आपका पीएफ अकाउंट बंद हो जाएगा। जिन अकाउंट होल्डर्स या पेंशनभोगियों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें 31 जनवरी तक ये सबूत देना होगा कि उन्होंने इसके लिए आवेदन कर दिया है। ईपीएफओ के केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त वीपी जॉय ने कहा कि अकाउंट होल्डर्स और पेंशनधारियों को आधार या पंजीकरण प्रति 31 जनवरी, 2017 तक उपलब्ध कराना होगा।
लोगों को जनवरी के अंत तक या तो अपना आधार नबंर या फिर अपने पंजीकरण के 12 अंकों का आधार संख्या पीएफ अकाउंट में दे सकते हैं। ईपीएफओ ने अपने 120 क्षेत्रीय कार्यालयों से इस बारे में नियोक्ताओं को जागरुक कर जानकारी देनी शुरू कर दी है। लोगों को जल्द से जल्द अपना आधार नबंर ईपीएफओ को देना होगा। आपको बता दें कि आपकी सैलरी का 8.33 हिस्‍सा आपके पीएफ आकाउंट में जमा होता है। जिसपर सरकार आपको 8.65 के दर से ब्याज देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+