सीनियर सिटीजन के रेल टिकट के लिए आधार जरूरी नहीं
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने साफ कर दिया है कि रेलवे टिकट के लिए अब आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार की जरुरत नहीं होगी।

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि सीनियर सिटीजन के रेल टिकट बुकिंग के लिए अब आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने साफ कर दिया है कि रेलवे टिकट के लिए अब आधार कार्ड जरूरी नहीं होगा। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट के लिए आधार की जरुरत नहीं होगी।
बुधवार को लोकसभा को जानकारी देते हुए सुरेश प्रभु ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट के लिए आधार अनिवार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अब बिना आधार कार्ड के भी वरिष्ठ नागरिकों को टिकट में मिलने वाली छूट मिलती रहेगी। रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू की है।
लोकसभा में रेलमंत्री ने साफ कर दिया कि देश के वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकटों पर मिलने वाली छूट के लिए आधार नंबर को अनिवार्य नहीं बनाया जाएगा। उन्हें पहले की भांति ही रेलल टिकटों के किराए में मिलने वाली रियायत मिलती रहेगी।
रेलवे ने इसके लिए आधार डिटेल की मदद से वरिष्ठ नागरिकों के प्री-वेरिफिकेशन के माध्यम से डेटाबेस बनाने की प्रक्रिया शुरू की है। रेलमंत्री ने कहा कि सीनियर सिटीजन के नाम पर टिकट में छूट लेने के लिए धांधली की जाती है। ऐसे में इस धांधली को रोकने के लिए रेलवे प्री-वेरिफिकेशन प्रोसेस तैयार कर रही है, जिसके बाद वरिष्ठ नागरिकों के टिकट में होने वाली धांधली को रोका जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications