मौजूदा खाताधारकों पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 दिसंबर है लास्ट डेट
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने शुक्रवार को आधार कार्ड को लेकर एक बड़ा फैसला कर दिया है। सरकार के नए फैसले के तहत अब बैंक खाता खोलने के लिए भी आधार कार्ड जरूरी होगा। यानी बिना आधार कार्ड के बैंक खाता खोलने वालों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौजूदा खाताधारकों को भी अपना आधार कार्ड बैंक में जमा करना होगा। इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2017 है। अगर 31 दिसंबर 2017 तक आपना बैंक में आधार जमा नहीं किया तो आपका खाता अमान्य हो जाएगा।

इतना ही नहीं, अगर आप 50 हजार रुपए से अधिक की कोई ट्राजेक्शन करते हैं तो भी आपको आधार देना जरूरी होगा। सरकार ने यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के उद्देश्य से उठाया है।
हाल में ही इन दो चीजें के लिए किया था अनिवार्य
भारत सरकार ने केरोसीन खरीदने पर मिलने वाली सब्सिडी पाने और अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए हाल ही में आधार कार्ड को अनिवार्य किया था। इसके लिए आपको अपनी आधार संख्या देनी होगी। अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो हो सकता है कि आपको ये दोनों सेवाएं न मिलें। ऐसे में अगर आपके पास आधार नहीं है तो तुरंत बनवा लें।
कब तक बनवा सकते हैं आधार?
जिन लोगों के पास आधार नहीं है और वह केरोसीन सब्सिडी पाना चाहते हैं तो पहले उन्हें आधार के लिए आवेदन करना होगा। केरोसीन की सब्सिडी पाने के लिए आधार के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वहीं दूसरी ओर अटल पेंशन योजना के लिए आधार के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 15 जून है।
आधार मिलने तक रहेगी ये व्यवस्था
जब तक आधार कार्ड जारी नहीं होगा, तब तक आप राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, फोटो युक्त किसान पासबुक, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जारी रोजगार कार्ड और राजपत्रित अधिकारी या तहसीलदार की तरफ से जारी किया गया प्रमाण-पत्र लाभ के लिए पहचान पत्र की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications