YES BANK घोटाले पर बोले "आप" के संजय सिंह, भाजपा का HM वायरस कोरोना से भी खतरनाक, देखिए VIDEO

नई दिल्‍ली। यस बैंक के कर्ज में डूब जाने और उसमें जगन्नाथ मंदिर के 592 करोड़ रुपये फंस जाने पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मोदी सरकार ने देश को दंगों में उलझाए रखा और 'भारतीय जेबकतरा पार्टी' ने आपकी जेब काट ली। संजय सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि भाजपाईयों तुम्हारे राज में हिंदुओं के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर का 592 करोड़ रुपये यस बैंक में लूट लिया गया। वाह रे भाजपाईयों एक तरफ हिंदुओं को दंगे में लड़ाते रहे, दूसरी तरफ अपने मित्र अनिल अम्बानी से हिंदुओं के मंदिर का पैसा लुटवाते रहे।

Recommended Video

    Sanjay Singh ने क्यों कहा, Coronavirus से भी खतरनाक है बीजेपी का 'HM' virus? | वनइंडिया हिंदी
    हिंदू बचेगा ना मुसलमान

    हिंदू बचेगा ना मुसलमान

    संजय सिंह ने कहा, 'ना हिंदू बचेगा, ना मुसलमान बचेगा, बीजेपी के राज में हर इंसान लुटेगा। बीजेपी का हिंदू-मुसलमान वायरस, कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। संजय सिंह ने विडियो पोस्ट कर देश में जारी यस बैंक संकट को लेकर भी बीजेपी पर हमला किया है। संजय सिंह ने कहा, 'बीजेपी जब जो करती है बड़ा करती है, आप लोग जाग जाइये, सावधान हो जाइये, अभी भी वक्त है। अभी सिर्फ 4 बैंक डूबे हैं, ये बैंकों के डूबने का सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक इन पूंजीपतियों से आपका पैसा वसूल नहीं कर लिया जाता, जब तक इन पूंजीपतियों का पासपोर्ट जब्त करके इन्हें विदेश भागने से नहीं रोका जाता।'

    आप सरकार से सवाल नहीं पूछ सकते

    हिंदू-मुसलमान की राजनीति में मत पड़िये। हिंदू-मुसलमान की राजनीति से आपका नुकसान है। एकजुट होइये। महंगाई बढ़ रही है, बेरोजगारी बढ़ रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, लेकिन आप सवाल नहीं कर सकते। महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है, देश में ऑटो-मोबाइल सेक्टर डूब गया, लेकिन आप सवाल नहीं कर सकते। बड़ी-बड़ी कंपनियां बेची जा रही हैं, रेल से लेकर सेल, BPCL, LIC से लेकर तमाम बड़ी कंपनियां बेची जा रही हैं। लेकिन आप सवाल नहीं कर सकते, क्योंकि आप उलझे रहते हैं हिंदू-मुसलमान के चक्कर में, और भारतीय जनता पार्टी हिंदुओं की जेब काटती रहती है। हिंदुओं को भड़काकर लूटने का काम करती रहती है, उनको नफरत में उलझाए रहती है।

    VIDEO जारी कर संजय सिंह ने कही अपनी बात

    VIDEO जारी कर संजय सिंह ने कही अपनी बात

    संजय सिंह ने अपनी बात जनता तक पहुंचाने के लिए बकायदा एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया। इसमें उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों के डूबने का सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक इन पूंजीपतियों से आपका पैसा वसूल नहीं किया जाता। जब तक इनका पासपोर्ट जब्त करके इन्हें विदेश भागने से रोका नहीं जाता।

    RBI ने YES BANK पर लगाई पाबंदी

    RBI ने YES BANK पर लगाई पाबंदी

    बता दें कि गुरुवार शाम को कर्ज में बुरी तरह से डूब चुके येस बैंक पर आरबीआई ने 3 अप्रैल तक के लिए पाबंदी लगा दी है। यस बैंक के ग्रहाक अपने खाते से अब एक माह में केवल 50 हजार रुपये निकाल सकते हैं। हालांकि, आपात स्थिति में 5 लाख तक का विड्रॉल करने की अनुमति है। आपात स्थिति जैसे- मेडिकल ऐमरजेंसी, हाईअर एजुकेशन के लिए फीस जमा करना, शादी समारोह या किसी अन्य समारोह के लिए 5 लाख तक का विड्रॉल किया जा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+