युवक ने लड़की बनकर शादी के जाल में टीचर को फंसाया, झटके 3 लाख रुपए

मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई के इंजीनयरिंग कोचिंग टीचर ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक युवती को पसंद किया और बातचीत के बाद दिसंबर 2017 में शादी के लिए प्रपोज किया। युवती ने शादी का प्रपोजल स्वीकार कर लिया। युवती वाट्सएप कॉल पर भी टीचर से बात करती थी। इस दौरान युवती ने मां की बीमारी का इलाज ऑस्ट्रेलिया में कराने के बात कह 3 लाख रुपए ले लिए। टीचर ने पैसे युवती के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया लेकिन इसके बाद शक होने पर जब पता लगाया तो उसके होश उड़ गए।

टीचर को क्या पता लगा?

टीचर को क्या पता लगा?

मुंबई के अंधेरी निवासी एक टीचर को ऑनलाइन मिली युवती से प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। इस बीच युवती ने मां का इलाज कराने के नाम पर टीचर से 3 लाख रुपए ले लिए। युवती ने टीचर को बताया था कि उसकी मां का लिवर फेल हो गया और उनका इलाज ऑस्ट्रेलिया के एक हॉस्पिटल में चल रहा है। टीचर ने युवती से हॉस्पिटल के डिटेल्स लिए। जब टीचर ने उस हॉस्पिटल में पता लगाया तो खुलासा हुआ कि वहां कोई महिला एडमिट नहीं है जिसका लिवर फेल हो गया। इसके बाद टीचर का शक यकीन में बदल गया।

पुलिस को दी खबर

पुलिस को दी खबर

टीचर ने इस मामले की जानकारी मुंबई पुलिस को दी। मुंबई पुलिस ने गुजरात के सूरत से विशाल जैसवानी नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया जो युवती बनकर टीचर को धोखा दे रहा था। उसने सॉफ्टवेयर की मदद से अपनी आवाज लड़कियों जैसी बना ली थी। वह टीचर को अपनी सेल्फी और ऑस्ट्रेलिया के लोकेशन भी भेजा करता था। विशाल टीचर को झांसा देने में कामयाब रहा और उसने 3 लाख रुपए झटक लिए।

भाई का कर्ज चुकाने के लिए बना साइबर क्रिमिनल

भाई का कर्ज चुकाने के लिए बना साइबर क्रिमिनल

गिरफ्तार विशाल 25 साल का है और कॉमर्स ग्रेजुएट है। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई के ऊपर 14 लाख का कर्ज है इसलिए उसने मदद के लिए इंटरनेट का सहारा लिया। विशाल ने लड़की की एक फेक प्रोफाइल बनाई जिसके झांसे में टीचर आ गया। विशाल ने ऑस्ट्रेलिया में मां के इलाज का बिल भरने के लिए 14 लाख रुपए मांगे थे जिसमें से 3 लाख टीचर ने उसे दे दिए थे। मुंबई पुलिस इस मामले में अब आगे कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+