एक करोड़ का सोना बदन में छिपाकर ले जा रही महिला पुणे एयरपोर्ट से गिरफ्तार
पुणे। महाराष्ट्र में पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से एक महिला को करीब एक करोड़ रुपए के सोने की तस्करी करते हुए कस्टम विभाग ने गिरफ्तार किया है। महिला ने अपने शरीर पर रबर जैसा पेस्ट लगाकर सोना छुपाने की कोशिश की थी।

3 किलो 41 ग्राम का सोना सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है। बाजार में इसकी कुल कीमत 98 लाख 83 हजार 250 रुपए है। इस मामले में रेहाना फैजान अहमद खान नामक महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला मुंबई में कुर्ला की रहनेवाली है।

पुणे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार की तड़के अबुधाबी से जेट एयरवेज फ्लाइट से महिला आयी थी। जांच के दौरान महिला के पास से सिंथेटिक रबर की पेस्ट सहित 6 थैली शरीर में लिपटी हुई पायी गई।

रबर पेस्ट की जांच करने पर सोना पाया गया। तस्करी करते हुए सोना जब्त किया गया है। यह जानकारी पुणे एअरपोर्ट के सीमा शुल्क विभाग के उपायुक्त भारत नवले ने दी।












Click it and Unblock the Notifications