मशहूर संगीतकार ए आर रहमान का चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'एक गैंग की वजह से मुझे नहीं मिल रही हैं फिल्में'

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत खुलकर हिंदी सिनेमा की गुटबाजी और नेपोटिज्म के खिलाफ उतर आई हैं, उन्होंने कई मशहूर हस्तियों पर निशाना साधा है तो वहीं फिल्मी दुनिया की गुटबाजी के खिलाफ अब मुंह खोला है मशहूर संगीतकार ए आर रहमान ने, जिन्होंने कुछ चौंकाने वाली बातें कहकर हर किसी को सकते में ला दिया है।

Recommended Video

    AR Rahman के सपोर्ट में उतरी Actress Kangana Ranaut, माफिया गैंग पर साधा निशाना | वनइंडिया हिंदी
    एक गैंग पूरी तरह से मेरे खिलाफ काम कर रहा: रहमान

    एक गैंग पूरी तरह से मेरे खिलाफ काम कर रहा: रहमान

    रेडियो मिर्ची को दिए गए इंटरव्यू में एआर रहमान ने कहा कि पिछले पांच सालों में मैंने केवल 5 फिल्में की हैं, जो कि बहुत कम है, सुरों और ताल के इस नायाब जादूगर ने कहा कि मुझे पता चला है कि एक गैंग है, जो मेरे बारे में झूठी अफवाहें फैला रहा है और इस कारण मुझे कम फिल्में मिल रही है, मेरे पास बड़ी फिल्में नहीं हैं।

    डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मेरे पास आने से रोका गया: रहमान

    डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को मेरे पास आने से रोका गया: रहमान

    रहमान ने कहा कि जब मुकेश छाबड़ा मेरे पास आए, तो उन्होंने मुझसे कहा कि आपके पास आने के लिए मुझे काफी लोगों ने रोका था, यही नहीं उन्होंने मुझे मेरे से संबंधित कई बातें भी बताईं, जिसके बाद मुझे पता चला कि मेरे पास अच्छी फिल्में क्यों नहीं आ रही हैं, यहां पर पूरी गैंग मेरे खिलाफ काम कर रही है, हालांकि वो ये नहीं जान रहे हैं कि वो इंडस्ट्री और संगीत दोनों का नुकसान कर रहे हैं, ये लोग माफिया गिरोह का हिस्सा हैं, जो मेरे खिलाप काम कर रहे हैं।

    'मैं ईश्वर पर भरोसा करता हूं और किस्मत को मानता हूं'

    'मैं ईश्वर पर भरोसा करता हूं और किस्मत को मानता हूं'

    रहमान ने कहा कि मुझे ईश्वर पर पूरा भरोसा है और मैं किस्मत को भी मानता हूं इसलिए मैं अपना काम पूरी लगन और ईमानदारी से काम करता हूं, जो मेरी किस्मत में है, वो मुझे मिलेगा ही, कोई उसे रोक नहीं सकता है, आप लोग सुंदर फिल्में बनाएं और अगर मेरे पास आप आएंगे तो निश्चित रूप से आपको निराशा नहीं होगी लेकिन जो कुछ भी हो रहा है वो सही नहीं है। मालूम हो कि एआर रहमान से पहले मशहूर गायक सोनू निगम ने भी बॉलीवुड में एक सक्रिय गिरोह का जिक्र किया था और कहा था कि ये लोग नए गायकों को काफी परेशान करते हैं, जो कि सही नहीं है।

    सुशांत की अंतिम फिल्म में रहमान ने दिया संगीत

    सुशांत की अंतिम फिल्म में रहमान ने दिया संगीत

    वर्क फ्रंट की बात करें तो म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों 'दिल बेचारा ' फिल्म के म्यूजिक को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, ये सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म है, जो कि उनकी मौत के बाद रिलीज हुई है। फिल्म के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा हैं।

    दो ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुके हैं रहमान

    मालूम हो कि मशहूर संगीतकार एआर रहमान को उनकी फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' के लिए दो ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है, वह ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले पहले भारतीय संगीतकार हैं, रहमान को इसके अलावा एक बॉफ्टा अवॉर्ड, एक गोल्डन ग्लोब, 4 नेशनल फिल्म अवॉर्ड, 15 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 13 फिल्मफेयर साउथ के अवॉर्ड मिल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+