Lok Sabha Elections 2019: प्रधानमंत्री मोदी ने ने Tweet कर लोगों से वोट डालने की अपील की

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। पांचवें चरण में जिन लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें यूपी की सबसे ज्यादा 14 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इसके अलावा पांचवें चरण में राजस्थान की 12, मध्य प्रदेश की 7, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। चुनाव आयोग ने पांचवें चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए है।

PM मोदी ने की वोटिंग की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश की जनता से मतदान करने की अपील की है, उन्होंने खासकर युवाओं से अपील की है कि वो वोट आज जरूर करें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दें।

राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी की प्रतिष्ठा दांव पर

आपको बता दें कि आज राजनाथ सिंह, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और स्मृति ईरानी सहित 674 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करीब 9 करोड़ मतदाता कर रहे हैं,बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लखनऊ से दोबारा मैदान में उतारा है जबकि उनका मुकाबला करने के लिए गठबंधन की ओर से पूनम सिन्हा मैदान में हैं, सिन्हा बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी हैं जो कि पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है....

कांग्रेस यूपी में गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रही है बावजूद इसके लखनऊ में शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पत्नी के लिए प्रचार किया, इस सीट से कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को टिकट दिया है।

मतगणना 23 मई को होगी

लोकसभा की 543 सीटों के लिये सात चरणों में चुनाव होना है, मतगणना 23 मई को होगी। इसके अलावा मतदाताओं में जागरुकता बढ़ाने के मकसद से कई पोलिंग बूथों के सजाया गया है ताकि वोटर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों से चुनाव आयोग ने अपील की है कि वो अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें।

यहां पढ़ें: लोकसभा चुनाव का विस्तृत कवरेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+