देख रहे थे टीवी, घर में घुस गया ट्रेलर ट्रक, पूरा परिवार मलबे में दबा
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार रात में एक भयानक हादसा देखने को मिला। यहां के धौरपुर थाना में आने वाले इलाके डुमरीडीड में एक परिवार रात में सोने से पहले टेलीविजन देख रहा था कि तभी एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस आया। इस भयानक हादसे के चलते पूरा परिवार मलबे में दब गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

सड़क किनारे था घर
मिली जानकारी के मुताबिक इस घर का आगे का हिस्सा मिट्टी का था। सड़क किनार स्थित होने की वजह से तेज रफ्तार ट्रोलर जब अनियंत्रित हुआ तो वह मिट्टी की दीवार तोड़कर घर में घुस गया। आवाज सुनकर जब आस पास के लोग वहां पहुंचे तो ड्राईवर गाड़ी से कूद कर भाग निकला। पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मलबे में दबने से परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई थी। मृतक का नाम शिव प्रसाद है।

खराब सड़क के चलते हुआ हादसा
इस हादसे में परिवार के अन्य छह सदस्य भी घायल हो गए हैं। इनमें दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को रात में ही एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है। आस-पास के लोगों ने बताया कि यहां सड़क की हालत काफी खस्ताहाल जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

एक लाख रुपये का हुई नुकसान
ट्रेलर के घर में घुसने घर की दीवारों समेत घर में रखे लगभग सभी सामान नष्ट हो गया। बताया जा रहा है कि लगभग एक लाख रुपये का सामान इस हादसे में नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक चिंतामणि महराज ने पीड़ितों से मुलाकात की। विधायक चिंतामणि ने पीड़ित परिवार को सभी तरह की मदद का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications